गौ रक्षक फरसा वाले बाबा को तस्करों ने कुचला…! मौत; समर्थकों ने हत्या बता हाईवे किया जाम और पथराव- Video
Mathura Farsa Wale Baba Death Case: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में आज की दिन बवाल में गुजरा. दरअसल ईद वाले दिन ही मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात जाने-माने गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
इसके बाद गुस्साए समर्थकों ने हत्या का आरोप लगाकर दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर जमकर पत्थरबाजी की तो वहीं लोगों को शांत करने में पुलिस के छक्के छूट गई. दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि ट्रक ड्राइवर खुर्शीद की इलाज के दौरान मौत हो गई है.
फरसा वाले गौरक्षक बाबा की अंतिम यात्रा…. लाखों हिन्दूजन शामिल !! pic.twitter.com/Aj8iyKg7AY
— ocean jain (@ocjain4) March 21, 2026
बता दें कि फरसा वाले बाबा के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि बाबा गौ तस्कर के ट्रक को इस अंदेशे के साथ रोक रहे थे कि उसमें तस्करी के लिए गाय ले जाई जा रही हैं, इसी के बाद बाइक से वह ट्रक का पीछा करने लगे लेकिन तभी ट्रक वाले ने उनको कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई. जहां एक ओर समर्थक इसे हत्या की साजिश बता रहे हैं तो वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने इसे एक हादसा बताया है. फिलहाल इस घटना के बाद से मथुरा में शोक की लहर दौड़ गई है. समर्थकों का कहना है कि बाबा ने करीब एक हजार से अधिक गायों को तस्करी से बचाया था और वह लगातार गो तस्करी वालों के खिलाफ अभियान चला रहे थे. ड्राइवर खुर्शीद राजस्थान के अलवर का रहने वाला था.
फरसा वाले बाबा गौ तस्करी के शक में आये दिन रोड पर आने जाने वाले ट्रकों को रोंकते थे, आज किसी ट्रक वाले ने बाबा को कुचलकर मार दिया, अब बाबा के समर्थक दिल्ली कोलकाता हाईवे को जाम किया ईंट पत्थर बरसाए, जिसमें पुलिस वालों समेत कई लोग घायल बताए जा रहे।pic.twitter.com/QHkg6Ruto3
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) March 21, 2026
हत्या नहीं हादसा
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा कोहरे को वजह से हुआ. उन्होंने कहा कि आक्रोशित लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों की अन्य पहलुओं से भी जांच हो रही है. हालांकि ड्राइवर खुर्शीद पर किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं है.
Major trouble in Mathura district of Uttar Pradesh after a Gau rakshak “Pharsa baba” died in an “accident” while he was trying to stop a truck suspected of smuggling cattle. He supporters where seen attacking, vandalising and stone-pelting at police vehicles. pic.twitter.com/tJULQ5f383
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 21, 2026
दिल्ली-आगरा हाईवे जामकर पथराव
बता दें कि इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति लगातार बनी हुई है. क्रोधित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम लगा कर जमकर पत्थरबाजी की. बताया जा रहा है कि पुलिस को भी भारी विरोध झेलना पड़ा है. जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा. तो वहीं जाम को हटवाने और लोगों को शांत कराने में पुलिस को भारी मशक्कत करना पड़ा.
मथुरा: गौ रक्षकों व मथुरा पुलिस मे तीखी बहस। #Mathura #FarsaBaba #Police #GauRaksha #गौ_रक्षक #गौकश #गौ_तस्कर pic.twitter.com/flK45sSrky
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) March 21, 2026
भाजपा नेता ने दिया साजिश करार
वरिष्ठ भाजपा नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इस कांड के लिए किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. तो वहीं बाबा के अनुयायियों ने आरोप लगाया है कि गौतस्करों ने उन्हें जानबूझकर कुचला है और ये एक सोची-समझी साजिश थी. ये कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है.
“गौ तस्करों का मामला आता है तो पुलिस के पसीने क्यों छूट जाते हैं!!”
यूपी में गौरक्षा की बात करते करते नौ साल बीत गए लेकिन हालात बिल्कुल नहीं बदले..
गाय फिलवक्त यूपी की राजनीति का केंद्र बिंदु है..
वजह साफ है, गौ तस्करों पर लगाम नहीं कसी जा सकी है.. गायों को लेकर सरकार, हिंदू और… pic.twitter.com/NVQlBSVNHV— Vivek K. Tripathi (@meevkt) March 21, 2026
बड़ी सुरक्षा के बीच बाबा का अंतिम संस्कार
बता दें कि बड़ी सुरक्षा के बीच बाबा का अंतिम संस्कार हुआ है. अंतिम संस्कार से पहले गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई. इस दौरान लोगों की आंखें नम थीं और लोग बार-बार यही कह रहे थे कि बाबा ने गायों के लिए जो किया वो शायद ही कोई करे. लावारिस और गौतस्करों के चंगुल से गौवंश छुड़ाकर लाते थे और गौशाला खोल कर गाय की सेवा करते थे.
शंकराचार्य का आया बयान
पूरे मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया है. उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी में गौरक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं. बता दें कि इस मामले में सीएम योगी अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का आदेश दिया है.
एसपी बोले- हालात अब काबू में, जाम खुलवा दिया गया।#Mathura #FarsaBaba #Police #GauRaksha #गौ_रक्षक #गौकश #गौ_तस्कर pic.twitter.com/ajHce0CQy1
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) March 21, 2026