पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ भयानक विस्फोट… 16 लोगों की मौत-Video

April 19, 2026 by No Comments

Share News

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने के बाद चीख-पुकार मच गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके में 16 लोगों की मौत हुई है और 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल मौके पर राहत कार्य तेजी से जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर सामने आ रही है कि मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की सम्भावना है. इसलिए मलबा तेजी से हटाया जा रहा है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

न्यूज एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट की मानें तो फैक्ट्री के अंदर विस्फोट अचानक हुआ और दूर-दूर तक लोगों ने धमाके की आवाज सुनी. विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया और आग तेजी से फैल गई.

आग की लपटें आकाश की ओर जाती दिखी और धुएं से पूरा इलाका ढक गया. घटनास्थल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

फिलहाल सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंच गई और बचाव कार्य जारी कर दिया गया है. घटना की वजह शुरुआती जांच में बताई जा रही है कि पटाखा बनाने के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही या केमिकल के गलत हैंडलिंग हो सकती है. फिलहाल जांच जारी है.

बता दें कि तमिलनाडु में विरुधुनगर और शिवकाशी क्षेत्र पटाखा उद्योग के लिए मशहूर है. यहां पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं और जरा सी लापरवाही में तमाम लोगों की जान भी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन…ऐसे करें अप्लाई और जानें क्या हैं नियम