AKTU News: जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर 11 छात्रों का चयन…इतना मिलेगा पैकेज

April 23, 2026 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 11 छात्रों का प्लेसमेंट एडिको ग्रुप में हुआ है। विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर कंपनी में दो माह के ईटर्नशिप प्रोग्राम के बाद बीटेक के 11 छात्रों का चयन जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। एडिको ग्रुप में चयनित इन छात्रों को आठ से दस लाख रूपये का पैकेज मिलेगा।

इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जाएंगी। चयनित छात्रों को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्राइव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से लगातार छात्रों को ट्रेनिंग कराने के साथ ही कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार प्राप्त हो सके.

ये भी पढ़ें-Aktu Startups: ओरल कैंसर की अब हो जाएगी मिनटों में जांच…समय रहते ये डिवाइस बता देगी बीमारी

Udhampur Accident: गहरी खाई में गिरी बस के उड़े परखच्चे…16 की मौत, 20 से अधिक घायल-Video