Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के 9 बीटेक छात्रों का इस कम्पनी में हुआ चयन…पैकेज लाखों में

April 27, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University) के द्वितीय परिसर स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 2026 बैच के 9 मेधावी छात्रों का कंपनी मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड में चयन हुआ है।

इस सम्बंध में प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, टेक्निकल असेसमेंट, एप्टीट्यूड टेस्ट तथा टेक्निकल इंटरव्यू जैसे विभिन्न चरण शामिल थे. छात्रों ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की. चयनित छात्रों को ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर 3 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) के साथ मेडिकल इंश्योरेंस एवं ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. उन्होंने बताया कि इनका चयन कंपनी के प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर डिवीजन के लिए किया गया है.

इन छात्रों का हुआ चयन

चयनित छात्रों में बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) से इशू चंद्रा, रिवा मिश्रा, तनमय सिंह, नैन्सी सिंह, आदित्य मौर्य, आदित्य वर्मा, अखिल भारती, अरुण गौतम एवं कृष्णा प्रजापति शामिल हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल संचालन प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर्स आर्यन त्रिपाठी एवं आदित्य स्वामी ने किया।

कुलपति ने दी बधाई

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी एवं द्वितीय परिसर के प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

ये भी पढ़ें-पुलिस ने 3 हजार किलो मिलावटी चायपत्ती के साथ पकड़ा गिरोह…आरोपी ने कैमरे के सामने बना कर दिखाया-Video