थार वाले ने पहले मारी तेज टक्कर… फिर रिवर्स कर चढ़ा दी बुजुर्ग पर …हैवनियत का मंजर CCTV में कैद-Video

April 29, 2026 by No Comments

Share News

Thar Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक बुजुर्ग स्कूटी पर जा रहे हैं. इसी बीच एक थार वाला उनको टक्कर मार देता है जिससे वह सड़क पर गिर जाते हैं. अभी वह सम्भल कर खड़े ही हो रहे थे कि थार वाला रिवर्स मारकर आता है और बुजुर्ग को इतनी तेज टक्कर मारता है कि वह खड़े-खड़े सड़क पर गिर पड़ते हैं.

यह वीडियो जम्मू (Jammu) से सामने आया है. थार वाले की हैवानियत सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि थार वाले ने जानबूझकर बुजुर्ग पर गाड़ी चढ़ाई है. इस वीडियो में थार चालक की क्रूरता साफ दिखाई दे रही है. यह घटना 27 जुलाई 2025 की है जिसका वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है. गांधीनगर से ग्रीन बेल्ट पार्क की ओर जा रही सड़क पर यह एक्सीडेंट हुआ है.

बताया जा रहा है कि आरोपी फरार हो गया था तो वहीं घायल बुजुर्ग के परिजनों ने आरोपी मनन आनंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा है कि कोई हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर मारने की कोशिश की गई है. फिलहाल वीडियो पुराना है लेकिन अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि आरोपी पर क्या कार्रवाई हुई और गम्भीर रुप से घायल बुजुर्ग स्वस्थ्य हुए या नहीं लेकिन इस एक्सीडेंट से ये साबित होता है कि किस तरह इंसानियत मर चुकी है थार चालकों के भीतर.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, उस वक्त थार को जब्त कर लिया गया था लेकिन पुलिस फरार आरोपी को नहीं पकड़ सकी थी हालांकि पुलिस ने आरोपी के पिता राजिंदर आनंद को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की थी. पुलिस जांच और एफआईआर में हत्या की धारा को भी जोड़ा था. इसके अलावा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाने), 109 (हत्या की कोशिश) और 125 (A) (व्यक्ति के जीवन को खतरे में डालना) के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन पीड़ित को न्याय मिला या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन पुराना वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और थाल चालक की अमानवीय हरकत को दर्शा रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Akanksha Awasthi (@Ak_anksha_90) अकाउंट से 28 अप्रैल 2026 को एक बार फिर से शेयर किया गया है और इसे क्रूरता की हद पार करना बताया गया है.

ये भी पढ़ें-गर्भवती महिला के साथ दिन-दहाड़े छेड़छाड़…पीछे से आकर धूर्त ने किया ऐसा; लगी चीखने-Video