तेज धूप में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…जानें क्या है मामला- Video
Bihar Police Lathi Charged: बिहार की राजधानी पटना से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पुलिस लोगों पर लाठियां भांजती दिखाई दे रही है. वायरल खबरों के मुताबिक, बिहार में शिक्षक भर्ती TRE 4 के विज्ञापन में देरी के खिलाफ अभ्यर्थियों का गुस्सा इस तरह फूटा कि वे सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन किया.
आज यानी शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में TRE 4 अभ्यर्थी सड़क पर उतरे और पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला. इस दौरान अभ्यर्थी सम्राट सरकार और बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान अभ्यर्थियों मुख्यमंत्री आवास की ओर जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोक दिया और अभ्यर्थियों को नहीं जाने दिया. इस पर अभ्यर्थियों ने जबरन जाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, पुलिस ने तमाम छात्रों को पड़ कर वैन में बंद कर दिया तो वहीं लाठीचार्ज से छात्रों को गंभीर रूप से चोटें भी लगी है.
पटना में BPSC TRE4 विज्ञापन के विरोध में धूप में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शरबत बाँटती बिहार पुलिस!। pic.twitter.com/cj6xGpXMoH
— खुरपेंच (@khurpenchh) May 8, 2026
बता दें, शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से इसमें लगातार हीलाहवाली की जा रही है. इसी से नाराज होकर छात्र प्रदर्शन करने के लिए उतर गए. ये प्रदर्शन छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में किया गया.
इस सम्बंध में प्रदर्शनकारी छात्रों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी की जा रही है. इस वजह से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. यही नहीं अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन के दौरान बीपीएससी की नई नियमावली का विरोध भी किया.
नियमावली में बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे उनको नुकसान हो सकता है. इसीलिए प्रदर्शन के दौरान छात्र “TRE 4 विज्ञापन जारी करो” और “नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगा रहे थे.
विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्र बाकरगंज पहुंचे और यहीं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके.
माना जा रहा है कि ये प्रदर्शन नए शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है. क्योंकि बिहार में एक दिन पहले ही कैबिनेट विस्तार हुआ है और उनको शिक्षा मंत्री बनाया गया है. तो वहीं छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वे प्रदर्शन करते रहेंगे.
पटना में शिक्षक छात्रों का आंदोलन जारी , मांगो की पूर्ति करनी चाहिए ,बिहार में तीन बार सरकार बन चुकी है पिछले कुछ हीं महीनों में, मगर 2 साल से किया वादा अधूरा उसमें भी नए नए स्कीम जोड़ कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा छात्रों का। pic.twitter.com/SDsnTUWjtd
— 🪷 BITU RAJ 🪷 (@Bituraj88060789) May 8, 2026
ये भी पढ़ें-ट्रैक पार कर रही थी मौसी-भांजी…अचानक आ गई ट्रेन; मौत, रूह कंपा देने वाला Video वायरल