कहर बनकर बरसी तेज आंधी…उड़ा ले गई लड़का; चौंकाने वाला Video वायरल
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. तेज आंधी में एक लड़का उड़ता हुआ वायरल हो रहा है. ये आंधी बुधवार शाम को आई थी जिसने जमकर तांडव किया. तेज तूफान में कई पेड़ उखड़ गए तो वहीं कई कच्चे-पक्के घर भी भरभराकर गिर गए.
इसी बीच एक युवक टीनशेड के साथ हवा में काफी देर तक उड़ता रहा. इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बरेली के भमोरा थाना के बमियाना गांव का बताया जा रहा है, जहां हवा में उछलने के बाद नन्हे घायल हो गया. इस सम्बंध में बरेली पुलिस ने भी एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि लड़के का हाथ फ्रैक्चर हो गया है. उसका इलाज कराया जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमीन पर गिरने के बाद लड़के को गम्भीर चोटें आई हैं. बता दें कि बुधवार को आई आंधी में करीब 101 लोगों की मौत अलग-अलग हादसों में हो गई है तो वहीं बरेली में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. 50 लोगों से अधिक लोग घायल हो गए.
तो वहीं भदोही में 18, प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, बरेली और प्रतापगढ़ में 4-4, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली में 2-2 मौतें हुईं. तो वहीं कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र, लखीमपुर में 1-1, कानपुर देहात, हरदोई, संभल में 2-2 मौतें हुई.
बरेली में आई तेज आंधी में टीन शेड के साथ उड़ा लड़का pic.twitter.com/Deca4T47Po
— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) May 13, 2026
ये भी पढ़ें-ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटने वाली युवती गिरफ्तार…पास से मिला तमंचा-Video