सड़क किनारे खड़ी युवती पर दबंगों ने अचानक बोला हमला…लाठी-डंडों से पीट किया अधमरा-Video

Share News

Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती सड़क के किनारे खड़ी कुछ लोगों से बात कर रही है कि तभी अचानक कुछ दबंग युवक और एक युवती हाथ में डंडा लेकर आते हैं और बिना किसी बात के ही युवती को मारना-पीटना शुरू कर देते हैं. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लुधावली इलाके से सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, 26 मई 2024 की रात दबंगों ने आरती प्रजापति नाम की महिला को सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और अधमरा छोड़ कर भाग निकले. चार दबंगों में एक महिला भी शामिल है. हमलावर पड़ोसी बताए जा रहे हैं जिनके नाम ज्योति वाल्मीकि, जीतू पाल, ज्योति का भाई और एक अन्य व्यक्ति है.

इन सभी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती और आरोपियों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी शिकायतें और क्रॉस-एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और मौका मिलते ही आरोपियों ने फिर से पीड़िता पर हमला कर दिया जिसमें आरती प्रजापति को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मालूम हो कि हाल ही में मध्य प्रदेश से कई घटनाएं ऐसी सामने आई है जिससे यहां की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मैहर से 28 मई 2026 को एक वीडियो सामने आया है जिसमें जमीन विवाद के चलते एक पड़ोसी ने महिला को छत से धक्का दे दिया है. तो वहीं 21 मई को सिंगरौली के जयंत चौराहे पर ऑटो किराए को लेकर चालक और महिला यात्री के बीच सड़क पर ही हाथापाई का वीडियो सामने आया है.

ये भी पढ़ें-क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन… रूह कंपा देने वाला Video वायरल