बीएड की परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचे और गिर गए नाले में…मचा हड़कंप-Video

Share News

Kanpur: उत्तर प्रदेश में कल यानी 31 मई को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था. प्रदेश के तमाम जिलों में सेंटर बनाया गया और परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए पहुंचे. तो वहीं कानपुर में बीएड की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

दरअसल परीक्षा केंद्र के बाहर नाले पर बनी पुरानी स्लैब (छत) टूटने से करीब 20-25 छात्र नाले में गिर गए और इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. यह घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मकराबर्टगंज स्थित एक कॉलेज के बाहर हुई. दरअसल परीक्षा से ठीक पहले छात्रों से आधार कार्ड की फोटोकॉपी अचानक मांग ली गई. इसी वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई और फोटोकॉपी की दुकान के बाहर नाले की जर्जर स्लैब पर अधिक भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे स्लैब भार नहीं सह पाई और टूट गई.

राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तुरंत सभी गिरे हुए छात्रों को बाहर निकाला. इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों को मामूली चोटें जरूर आईं और उनके एडमिट कार्ड भीग गए जिससे परीक्षा केंद्र पर छात्रों को बड़ी दिक्कर का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित छात्र घटना के बारे में बताता हुआ दिख रहा है.

ये भी पढ़ें-Lucknow: बेखौफ बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर दिनदहाड़े बरसाई गोलियां…लाइव Video वायरल