एक और मां ने तोड़ा बेटी का घर…! दामाद से कर ली शादी-Video

Share News

Kanpur Dehat Akbarpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करती खबर सामने आ रही है. इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक एक मां ने अपनी ही बेटी का घर उजाड़ते हुए दामाद यानी बेटी के पति से कोर्ट मैरिज कर ली है. वायरल वीडियो में दोनो एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाते नजर आ रहे हैं और कोर्ट मैरिज का दस्तावेज भी दिखा रहे हैं.

फिलहाल अभी तक इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ये मामला कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से सामने आया है. इससे पहले अलीगढ़ से भी ऐसा ही मामला सामने आय़ा था जिसमें मां ने अपने होने वाले पति से यानी होने वाले दामाद से शादी कर ली थी और घर से भाग गई थी. तो वहीं ताजे मामले में भी सास ने इस रिश्ते को सही ठहराया है.

तो वहीं इस पूरे मामले में अकबरपुर थानाध्यक्ष का बयान सामने आया है जिसमें उन्होने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है. अभी तक इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि सास का उसके दामाद के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे लेकिन किसी को पता नहीं चला.

तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस शादी को रिश्ते को कलंकित करने वाला बता रहे हैं. फिलहाल इस खबर में अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोर्ट मैरिज कब और कहां हुई? महिला की बेटी भी अभी तक सामने नहीं आई है तो वहीं ये भी जानकारी सामने नहीं आई है कि महिला की बेटी की शादी दामाद से हो चुकी थी या होने वाली थी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो को हर बिंदु से तलाश कर रही है. वायरल वीडियो की खबर स्टिंग पुष्टि नहीं करता.

ये भी पढ़ें-भूल जाओ अपनी पत्नी को….होने वाले दामाद के साथ भाग निकली सास; बेटी ने रो-रो कर लगाए मां पर गम्भीर आरोप-Video