मैं ब्राह्मण आदमी हूं मेरी बात पर तो भरोसा करो…कहते हुए पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया-Video

June 16, 2026 by No Comments

Share News

Delhi News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सड़क के किनारे बने पिट के पास खड़ा है और वह कूद कर आत्महत्या करने जा रहा है. उसके हाथ में एक बैग भी है. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी पहुंचता है और उसे बचाने की कोशिश शुरू करता है जिसमें वह कुछ देर बाद सफल भी हो जाता है.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स बार-बार कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश करता है और कहता है कि उसके पास कोई न आए. इस पर पुलिसकर्मी कहते हैं कि उसके पास कोई नहीं आएगा. तो वहीं पुलिसकर्मी उसे पीने के लिए पानी की बोतल देते हैं और कहते हैं कि वह पानी पी ले. इतनी ही देर में एक और शख्स आ जाता है और आत्महत्या करने वाले युवक से बात करने लगता है. तो वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि “मैं ब्राह्मण आदमी हूं, मेरी बात पर विश्वास करो.”

साथ ही पुलिसकर्मी लगातार उससे कहते हैं कि “नीचे मत कूदो, मेरी बात सुनो.” इसी दौरान आत्महत्या करने वाले युवक का ध्यान भटकाने के लिए फोन दिया जाता है कि लो जिससे भी तुम बात करना चाहते हो करो. इस पर वह फोन लेकर जैसे ही कान में लगाकर ध्यान हटाता है वैसे ही पुलिसकर्मी तेजी से युवक की ओर दौड़ कर उसे आत्महत्या करने से रोक लेता है.

फिलहाल अभी ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि युवक कौन है और क्यों आत्महत्या कर रहा था लेकिन पुलिसकर्मी के इस कार्य की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है.

ये भी पढ़ें-CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़…लगाए ये आरोप- Video