बिहार में जनता ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा…समाजसेवी भरत तिवारी फेक एनकाउंटर मामले में देश भर में आक्रोश-Video

June 23, 2026 by No Comments

Share News

Bharat Tiwari Fake Encounter: सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग पुलिसकर्मी को पीट रहे हैं और समाज सेवी भरत तिवारी के फेक एनकाउंटर का विरोध कर रहे हैं. प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर भरत तिवारी के परिजनों को न्याय देने की मांग सरकार से की.

बता दें कि बिहार के युवा भरत भूषण तिवारी को पुलिस ने उस वक्त एनकाउटर कर दिया था जब वह अपना हथियार फेंक चुके थे जबकि वह न तो कोई अपराधी थे और न ही किसी पर गोली चलाई थी. उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और दलित गरीबों के हक की मांग की, जब प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होने मजबूरन हाथ में पिस्तौल थाम ली लेकिन प्रशासन ने उनको पागल घोषित कर दिया और फिर पुलिस ने गलत तरीके से उन पर चार से पांच गोलियां चलाई जिससे उनकी मौत हो गई.

सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दिख रहा है कि जब पुलिस उनको दबोच कर ले जा रही है तो वह भारत माता की जय की आवाज बुलंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भरत तिवारी क्रांतिकारी भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के विचारों से प्रेरित थे. वह चाहते थे कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो और गरीबों को उनका हक मिले लेकिन सिस्टम ने भ्रष्टाचार खत्म करने के बजाए उनको ही खत्म कर दिया.

अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हो रहा है और लोग एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोग फांसी की मांग कर रहे हैं और जिन गरीबों के लिए भरत तिवारी लड़ रहे थे, उनको उनका हक दिलाने की मांग की जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले में बिहार से लेकर दिल्ली तक राजनीति गर्म हो गई है और हर कोई बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहा है.

तो वहीं बेतिया में सचिन मिश्रा आमरण अनशन पर बैठे हैं साथ ही भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में सिर मुंडवा लिया है और मांग कर रहे हैं कि सीएम सम्राट चौधरी बिलौटी आकर भरत के घरवालों से माफी मांगें.

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा

खबर सामने आ रही है कि बिहार भोजपुर भरत तिवारी फेक एनकाउंटर मामले में SDPO जगदीशपुर और थानाध्यक्ष शाहपुर के साथ ही कई पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया.

आगरा में अधिवक्ताओ ने निकाली फेक एनकाउंटर के खिलाफ रैली

ये भी पढ़ें-जान के मरवइले बाड़ें हमार लइका के…एनकाउंटर में मारे गए समाजसेवी भरत तिवारी की मां ने सीएम को कहा भला-बुरा; अंतिम यात्रा में शामिल हुए लाखों लोग-Video