मेरी मां तक को बोले गए अपशब्द…पीएम मोदी के बयान के बाद 15 साल लड़की ने मांगी माफी-Video
Ruchika Singh Apologizes to PM Modi: सोशल मीडिया पर एक किशोरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह माफी मांगते हुए दिख रही है और उसने दावा किया है कि अभी उसकी उम्र 15 साल है. दरअसल ये लड़की कोई और नहीं बल्कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी व उनकी माता जी को अपशब्द कहे थे.
दरअसल कल शाम को पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ उसे देश के साथ ही पूरी दुनिया ने देखा. पीएम मोदी इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि उनके साथ ही उनकी माता जी जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनको भी अपशब्द कहे गए. इसी के साथ ही पीएम मोदी कहते हैं कि ये गुमराह बच्चे हैं. इनको सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य है.
Abuses never solve anything.
Let’s guide the misguided.
Let’s work together.
Let’s work for Bharat. pic.twitter.com/yAePG60KYL
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
तो वहीं पीएम मोदी का ये वीडियो सामने आते ही अपशब्द कहने वाली रुचिका सिंह नाम की युवती का वीडियो सामने आया, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए दिख रही है.
I still can’t believe she is just 15.
Ruchika Singh was ignorantly used by the cockroach protestors at Jantar Mantar. There must be thousands of such underage kids who had no idea why they were standing there, some for fun, some for a viral reel.
Turning minors into props for…— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) August 1, 2026
रुचिका ने हाथ जोड़कर कहा है कि मैं देश से माफी मांगती हूं. उसने कहा कि कई लोग प्रधानमंत्री जी को गालियां दे रहे थे. फिर उसको भी उकसाया गया. बहकावे में आकर उसने अपशब्द कहे. लड़की ने ये भी कहा कि वह माफी के लायक नहीं है. फिर भी वह माफी मांग रही है.
Ruchika Singh who abused PM Modi is now crying. She said
“I am apologizing to the entire country. I am so ashamed that I cannot even lift my eyes. I am asking for forgiveness from everyone, please forgive me, please.
This is my first and last mistake. After this, I will never… pic.twitter.com/ikcPJR7Q0t
— Chota Don (@choga_don) July 31, 2026
बता दें कि रुचिका के खिलाफ नोएडा में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और वह परिवार समेत फरार है. मालूम हो कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के साथ ही सौरभ दास ने भी रुचिका सिंह का बचाव किया है और कहा है कि गाली देना कोई अपराध नहीं है.
“गाली देना कोई अपराध नहीं है”
फिर SC/ST एक्ट में छोटी मोटी बात पर FIR करना लोकतंत्र का हिस्सा है।
इन लोगो का दोहरा चरित्र देखिये। 🤷🏻♂️ pic.twitter.com/Xdea12yYvw
— Abhinav Mishra (@abhinav_blogger) August 1, 2026
ये भी पढ़ें-PM मोदी को अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर FIR…? सौरभ दास के बयान से खड़ा हुआ बवाल