Kamika Ekadashi: सावन की कामिका एकादशी पर करें ये 6 उपाय…जानें क्या कहता है पद्म पुराण
Kamika Ekadashi: श्रावण (सावन) कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका (Kamika Ekadashi) अथवा कामदा (Kamada) एकादशी कहते हैं. इस एकादशी को पवित्रा एकादशी भी कहते हैं. इस दिन हरि विष्णु जी की पूजा की जाती है. सावन के महीने में पड़ने की वजह से इस एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. क्योंकि सावन का मास भगवान शंकर का मास माना जाता है. मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव धरती पर विचरण करते हैं. इसलिए इस एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.
भगवान शिव की प्राप्त होती है कृपा
मान्यता है कि कामिका एकादशी के दिन पद्म पुराण में बताए गए उपाय अपनाने से व्यक्ति को भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि यह उपाय मोक्ष दिलाने वाले और धन संपत्ति लाभ दिलाने वाले हैं। कामिका एकादशी के यह उपाय मोक्ष दिलाने के साथ ही सुख समृद्धि भी बढ़ाएंगे।
भोलेनाथ का करें पंचामृत से स्नान
इसके अलावा कामिका एकादशी सावन की पहली एकादशी होती है। भगवान विष्णु के पूजन के साथ ही भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए ऐसे करने से आरोग्य और धन वैभव की प्राप्ति होती है।
तुलसी की मंजरी से करें भगवान विष्णु की पूजा
पद्मपुराण के मुताबिक, कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा तुलसी की मंजरी से करें. मान्यता है कि ऐसे करने से जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग के लिए मार्ग खुलता है. यमलोक नहीं जाना पड़ता है।
करें तुलसी पूजा
एकादशी के दिन तुलसी पीढ़ा को मिट्टी से लेपें। साथ ही तुलसी माता को दीपक दिखाना चाहिए और तुलसी पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य पाप मुक्त होता है और उन्हें सुखों समृद्धि की प्राप्ति होती है।
हल्दी मिलाकर करें जल का छिड़काव
एकादशी के दिन हल्दी मिलाकर जल का छिड़काव करें और स्वास्तिक बनाएं ऐसे करने से देवी लक्ष्मी का वास होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। यदि किसी के जीवन में आर्थिक दिक्कतें चल रही हैं तो वह भी समाप्त हो सकती हैं।
पितरों को संतुष्ट करें
पद्मपुराण के मुताबिक, कामिका एकादशी पर पूजा के समय तिल के तेल से या घी का दीपक भगवान विष्णु के समक्ष प्रज्ज्वलित करें. मान्यता है कि इस उपाय से पितृ लोक में पितृ संतुष्ट होते हैं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
श्रीकृष्ण की लीलाओं का करें पाठ
कामिका एकादशी के दिन श्री कृष्ण की लीलाओं का पाठ करना चाहिए. साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करें ऐसा करने से आपको मोक्ष मिलती है।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Sawan-2026: सावन में रुद्राभिषेक का जानें महत्व…कलयुग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा ही है सर्वोपरि-Video