Jalaun: मुकदमों के झंझट से मिलेगी मुक्ति…12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत; याद रखें डेट-Video
Jalaun National Lok Adalat: जालौन वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. अगर आप वर्षों से न्यायालय में लंबित मुकदमों से परेशान हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं. जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा. दरअसल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं अंतिम निस्तारण कराया जाएगा और सबसे बड़ी बात ये है कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।
इस सम्बंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि लोक अदालत में लघु प्रकृति के आपराधिक वादों के साथ ही शमनीय आपराधिक मामले, स्टांप एवं राजस्व वाद व बैंक ऋण वसूली के अलावा उपभोक्ता विवाद, भूमि अधिग्रहण, टैक्स, वैवाहिक एवं पारिवारिक मामले, बिजली चोरी, बैंक बाउंस व धारा 138 एनआई एक्ट, श्रम विभाग, चालान और जलकर से जुड़े मामलों का निस्तारण कराया जाएगा.
उन्होंने ये भी बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन स्तर के विवाद भी आपसी सहमति से इस मौके पर सुलझाए जा सकेंगे. लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होता है और सामान्यतः उसके विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता. इसी के साथ ही सचिव ने जालौन जिले के लोगों से अपील की है कि पात्र पक्षकार इस लोक अदालत का लाभ उठाकर समय, धन और लंबी मुकदमेबाजी से बच सकते हैं.
12 सितम्बर की तारीख़ जालौन वाले याद रखें, राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रही है, तुरंत न्याय मिलेगा #UttarPradesh #Jalaun #LokAdalt pic.twitter.com/Wg5vvRhEIP
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) September 8, 2026
ये भी पढ़ें-Bulandshahr: सपा-बसपा से दो बार रहे विधायक…पत्नी के साथ की झाड़ू वाली मारपीट; एफआईआर दर्ज-Video