Shakuntala University: कमजोरियों के बजाय क्षमताओं और रुचियों पर दें ध्यान…बौद्धिक अक्षमता वाले वयस्कों के लिए सुझाव

September 15, 2026 by No Comments

Share News

Shakuntala University: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) में विशेष शिक्षा संकाय के बौद्धिक अक्षमता विभाग और चेतना संस्थान अलीगंज की ओर से “बौद्धिक अक्षमता वाले वयस्कों के स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कल्याण (Health and Psychological Well-Being for Adults with Intellectual Disability)” विषय पर अभिभावकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला हुई।

कार्यशाला में बौद्धिक अक्षमता वाले वयस्कों के शारीरिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक कल्याण, व्यवहार प्रबंधन और दैनिक जीवन की चुनौतियों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने आक्रामक और चुनौतीपूर्ण व्यवहार के प्रबंधन के लिए व्यवहार प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी। अभिभावकों को बच्चों की कमजोरियों के बजाय उनकी क्षमताओं, रुचियों और कौशल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।

वयस्क अवस्था में बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा, रोजगार और वयस्क विकास की संभावनाओं पर भी जानकारी दी गई। संवाद सत्र में अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा कर सवाल पूछे।

कार्यक्रम का संचालन संकाय प्रमुख व विभागाध्यक्ष डॉ. कौशल शर्मा के निर्देशन में हुआ। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार और डॉ. महेश कुमार चौधरी ने नेतृत्व किया। एमएड (बौद्धिक अक्षमता) तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों में सौम्या मिश्रा, प्रशांत गोड़ और हरिनाम सिंह की प्रमुख भागीदारी रही।

ये भी पढ़ें-KFC चिकन मील में निकला मरा हुआ कीड़ा…Video वायरल