स्कूलों में रील बनाकर वायरल करने वाली सरकारी शिक्षिकाओं पर गिरी गाज…डीएम ने दिए जांच के आदेश-Video
Muzaffarnagar: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी शिक्षिका के स्कूल में बच्चों के साथ नाचने-गाने वाला वीडियो दिख ही जाता है. पहले तो ये नशा केवल प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का था लेकिन अब ये सरकारी स्कूलों तक भी पहुंच गया है. मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आय़ा है. परिषदीय विद्यालयों में शिक्षिकाओं के रील बनाने के मामले में डीएम उमेश मिश्रा ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं. इसी के बाद संदीप कुमार ने कोलाहेड़ी और टबीटा स्कूल में जांच शुरू करा दी है तो वहीं संबंधित बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण ले लिया है. अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्कूल परिसर का मिलान किया जाएगा और इसी के बाद आगे की कार्रवाई की बात सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कार्रवाई की बात कहते हुए दिख रहे हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-अरे भाई क्या है ये…चौंक गई मैम; जब बच्चे साड़ी में गिफ्ट बांधकर पहुंचे स्कूल-Video