नेहा बोरा को टांग ले गई पुलिस और अभिजीत दीपके को भी ठूंसा…प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई-Video
Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं को बड़ी संख्या में घरों से निकल कर तिरंगा फहराने की अपील की थी. तो वहीं दिल्ली में भी उनका मार्च था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है. कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है.
तो दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत में ले लिया है.सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पुलिस उनको उठा कर ले जाती दिख रही है. वह मंडी हाउस से मार्च का नेतृत्व करने की तैयारी कर रही थीं लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का ये लोग इस्तीफा मांग रहे हैं.उन पर वोट चोरी का बड़ा आरोप लगाया गया है.
नेहा बोरा को डिटेन कर लिया गया है, दिल्ली पुलिस यह तो मनमानी कर रही है! https://t.co/TS0nDoNPNb
— Shoonya (@Shoonya_ydv) October 16, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पार्टी के इन नेताओं और कुछ स्वतंत्र पत्रकारों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी का ये वीडियो 5वें से 12वें सेकेंड के बीच देखिए, अगर मजा न आए तो पैसे वापस हो जाएंगे….🤣🤣
#CJP https://t.co/KCuqTaMdwu— Ritesh Mishra (@Ritesh_Mishraaa) October 16, 2026
बता दें कि एक दिन पहले ही अभिजीत दीपके सहित उनके कई साथियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. एफआईआर में स्वतंत्र पत्रकार रोजी और गजेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है.साथ ही अभिजीत दीपके के साथी सौरव दास, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह को भी नामजद किया गया है.
नेहा बोरा ने मंडी हाउस के पास फिर से प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है।
ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना ही होगा, अब कोई नहीं रोक सकता है।
ये लड़की कुछ अलग ही है….Read News https://t.co/bjB3h6vcSv
— VINIT( यदुवंश ) (@VinitYaduvnsh) October 16, 2026
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के कनॉट प्लेस सब-डिवीजन के एसीपी विवेक भगत की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एसीपी के लिए अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. फिलहाल तो ये आरोप हैं और मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर होगी.
तो दूसरी ओर सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में प्रतिबंध के बावजूद घुसने और सुरक्षा घेरा तोड़ने के मामले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. दोनों को तिहाड़ जेल में रखा गया है.
नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया
पुलिस को काफ़ी मशक़्क़त करनी पड़ी
नेहा अचानक मंडी हाउस पहुंची थीं झंडा लेकर CP की तरफ़ दौड़ीं
जैसे ही दौड़ीं वैसे ही दिल्ली पुलिस पकड़ने लगी
उसके बाद जो हुआ वो आप जल्द @TheRedMike के YT Channel पर देखिए https://t.co/TFGrN4RblP
— Saurabh shukla (@Saurabh_Unmute) October 16, 2026
ये भी पढें-CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़…लगाए ये आरोप- Video