Bhai Dooj: घर आए भाई को बहनें जरूर खिलाएं ये सफेद चीज…अटल रहेगा सुहाग; जानें भाई दूज का महत्व
Bhai Dooj: भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है. इसे यम द्वितीया भी कहते हैं. दीपावली के बाद पड़ने वाले भाई दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह की मनाया जाता है. इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई-बहन के पावन सम्बंध तथा प्रेम भाव की स्थापना करना है।
बता दें कि सनातन धर्म अर्थात हिंदू समाज में भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक दो त्योहार मनाए जाते है। एक रक्षाबंधन और दूसरा भाई दूज। साल में दो बार भाई दूज का त्योहार पड़ता है. दीवाली और होली के बाद लेकिन इसमें भी सबसे अधिक दीपावली के बाद पड़ने वाला भाई दूज का त्योहार अधिक लोकप्रिय है.
इसमें बहन भाई की लम्बी आयु के लिए प्रार्थना करती है। इस दिन बहनें बेरी के साथ ही भटकटैया, लटजीरा पौधे की पूजा करती हैं. इसमें से बेरी और भटकटैया में कांटा होता है. माना जाता है कि कांटे वाले पौधे की पूजा कर बहनें प्रार्थना करती हैं कि उनके भाइयों को किसी तरह की तकलीफ जीवन में न हो. यानी कांटे की तरह चुभने वाली कभी भी कोई समस्या भाइयों के जीवन में न आए. साथ ही भाइयों के स्वस्थ्य तथा दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए उन्हें तिलक लगाती हैं।
बहनें भाई को जरूर खिलाएं चावल
आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि इस दिन भाईयों को बहनों के घर पर भोजन जरूर करना चाहिए। इस दिन बहनों को चाहिए कि भाईयों को चावल जरूर खिलाएं। बहन चचेरी, ममेरी अथवा धर्म की, कोई भी हो सकती है। भाई भोजन करने के बाद बहनों को उपहार देते हैं।
बता दें कि इसी दिन सूर्य तनया यमुना जी ने अपने भाई यमराज करो भी भोजन कराया था। इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इसीलिए इस दिन यमुना जी का विशेष पूजन भी किया जाता है। अगर किसी भाई की बहन न हों तो वो गाय, नदी आदि स्त्रीत्व पदार्थ का ध्यान करके अथवा उसके समीप बैठकर भोजन करनी भी शुभ माना गया है।
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Bhai Dooj: घर आए भाई को बहनें जरूर खिलाएं ये सफेद चीज…अटल रहेगा सुहाग; जानें भाई दूज का महत्व
Bhai Dooj Katha: बहन के घर जाकर टीका कराने वाले भाई की लम्बी होती है उम्र…! पढ़ें भाई दूज कथा
Bhai Dooj: भाई दूज 10 या 11 नवम्बर को…जानें सही तारीख और टीका करने का शुभ मूहूर्त
Bhai Dooj: भाई दूज पर भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां…पढ़ें भगवान श्री कृष्ण-सुभद्रा की कथा
Bhai Dooj Wishes: टीका करके दूज मनाऊँ…भाई दूज पर इन संदेशों से अपनों को कहें Happy Bhai Dooj