AKTU:14 दिन के प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर खिले शिक्षकों और कर्मचारियों के चेहरे, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से लेकर विश्वविद्यालय एक्ट रेगुलेशन की जानी बारीकियां

June 30, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय के हितों को देखते हुए एआइसीटीई और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के बीच हुए एमओयू के तहत गैर शैक्षणिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरूवार को समापन हो गया। 14 दिनों तक चले इस कार्यशाला में कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए 36 सत्रों का आयोजन किया गया।

Maharashtra:भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा की, शाम 7.30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, कहा “वो” भ्रष्टाचार में थे लिप्त,देखें बालासाहेब ठाकरे को लेकर क्या कहा शिंदे ने

इन सत्रों में विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय एक्ट और रेगुलेशन, एआईसीटीई अप्रूवल प्रक्रिया, जेम, भंडार प्रबंधन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़ ने कहा कि प्रशिक्षण से कौशल का विकास होता है। प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। कहा कि आगे भी ऐसे प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। कार्यशाला समन्वयक डीन छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह ने 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। धन्यवाद उप कुलसचिव डॉ आरके सिंह ने दिया। इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी सुशील वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी कर्मचारियों को प्रमाणपत्र दिया गया। संचालन डॉ. आयुष श्रीवास्तव ने किया।

Inspire Award: नन्हें वैज्ञानिकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका, भारत सरकार के इंस्पायर अवार्ड में लें हिस्सा और घूमें जापान, एक जुलाई से शुरू है आवेदन, मिलेगा 10 हजार, देखें पूरा आदेश

UP:कमर्शियल वाहन मालिकों को मिलेगी आज से राहत, प्रदेश में पहली बार लागू हुई OTS सुविधा, बकाया टैक्स को तीन किस्तों में कर सकेंगे जमा, राजस्व में होगा लाभ