LUCKNOW:बकरीद पर बदली रहेगी उत्तर प्रदेश की राजधानी की यातायात व्यवस्था, सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगा डायवर्जन
लखनऊ। दस जुलाई रविवार को बकरीद (Bakrid) के त्योहार के मद्देनजर सुबह छह बजे से ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। नमाज को लेकर पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे। वहीं कई मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने दी।
इधर से नहीं जा सकेंगे वाहन
पक्का पुल से खदरा बंधा और टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज तिराहे से पक्कापुल और टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे।
हरदोई रोड से आने वाले वाहन टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं निकल सकेंगे।
कोनेश्वर चौराहे से बड़े इमामबाड़े की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
नीबू पार्क चौराहे से बड़े इमामबाड़े की ओर वाहन नहीं निकल सकेंगे।
चौक चौराहे से नीबू पार्क की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
चरक चौराहे से फूलमंडी, खुनखुन जी कालेज की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
शाहमीना से पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर से वाहन नहीं निकल सकेंगे।
डालीगंज पुल से सीतापुर रोड होते हुए पक्का पुल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
नाका से ऐशबाग ईदगाह की तरफ
यहियागंज से ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज की ओर।
हैदरबाग से ऐशबाग ईदगाह की ओर।
इधर से जा सकेंगे वाहन
डालीगंज रेलवे क्रासिंग से बाएं आठ नंबर चौराहा, निरालानगर या आइटी चौराहे की ओर से जा सकेंगे वाहन।
पक्का पुल से पहले अथवा नया पक्का पुल के रास्ते की ओर से।
कोनेश्वर चौराहे से चौक या मेडिकल कालेज चौराहे के रास्त होते हुए।
कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज या नए पक्के पुल से होते हुए।
कोनेश्वर तिराहे से नया पक्कापुल के रास्ते होते हुए।
कोनेश्वर चौराहे से चरक चौराहा से होकर निकल सकेंगे वाहन।
मेडिकल कालेज से कोनेश्वर चौराहा के रास्ते होते हुए।
मेडिकल कालेज से डालीगंज पुल या आइटी चौराहे के रास्ते होते हुए।
आईटी चौराहे से कपूरथला या पुरनिया के रास्ते होते हुए।
शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज या कोनेश्वर चौराहा से होते हुए।
मवैया ओवर ब्रिज या लगड़ा फाटक होकर राजाजीपुरम के रास्ते हुए।
टिकैतराय तालाब से मिल एरिया, मवैया अथवा एवरेडी से जा सकेंगे
राजाजीपुरम से एवरेडी या मवैया के रास्ते से।
बुलाकी अड्डे से मिल एरिया, एवरेडी या मवैया के रास्ते होते हुए।
रकाबगंज पुल, नत्था तिराहे से मवैया के रास्ते होते हुए।
रकाबगंज पुल से नक्खास के रास्ते होते हुए।