कानपुर से लेकर सोनभद्र तक लाखों परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों ने “वंदेमातरम” और “पूजन” के साथ मनाया अमृत महोत्सव, “विवाद” खड़ा करने वालों के मुंह पर जड़ा जोरदार थप्पड़, पूरे उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम शिक्षिकाओं ने मिलकर गाया वंदेमातरम, देखें वीडियो और फोटो, RSM की बड़ी जीत

August 1, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ/कानपुर/सोनभद्र। अमृत महोत्सव पर पूजन व वंदेमातरम को लेकर विवाद खड़ा करने वालों पर जोरदार तमाचा जड़ते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने धूमधाम के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) की अगुवाई में पूरे उत्तर प्रदेश में अमृत महोत्सव का आयोजन किया। कानपुर से लेकर सोनभद्र तक इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम शिक्षिकाएं मिलकर वंदेमातरम का गान करते हुए दिखाई दीं। सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित महोत्सव में लाखों परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों ने हिस्सा लेकर देश के लिए जान न्योछावर करने वाले भारत माता के सपूतों को याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि भारत आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगाज पर देश भर में एक अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक महोत्सव का आय़ोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर में भी एक अगस्त को धूमधाम से महोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम को लेकर संघ के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम मे संचालन समिति, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर नगर के संयोजन मे पूरे कानपुर जनपद के परिषदीय विद्यालयों मे बड़े उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम 1अगस्त 2022 मनाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, कानपुर नगर के संयोजक चंद्रदीप सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए महासंघ के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन को लेकर शिक्षक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा तथा पूरे प्रदेश में इन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

देखें कानपुर में किस ब्लॉक में कितने स्कूलों ने लिया हिस्सा

देखें कानपुर में किस ब्लॉक में कितने स्कूलों ने लिया हिस्सा

बिल्हौर ब्लाक में 110, चौबेपुर में 25, कल्याणपुर में 125, सरसौल में 95, बिधनू में 129, भीतरगांव में 45,महानगर क्षेत्र में 80,ककवन में 25,शिवराजपुर में 48, घाटमपुर में 67 और पतारा में 10 परिषदीय स्कूलों सहित कुल 895 परिषदीय स्कूलों और 561 माध्यमिक संवर्ग के स्कूलों ने हिस्सा लिया। इस तरह से कुल 1456 स्कूलों ने महोत्सव में हिस्सा लेकर महोत्सव को सफल बनाया।

सोनभद्र में भी हुआ आयोजन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद सोनभद्र में भी महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में हुआ भारत माता पूजन और स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को देशभर के एक साथ एक लाख से अधिक विद्यालयों में भारत माता पूजन एवं सैनिक/स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस संबंध में महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश ‘ वत्स’ ने कार्यक्रम की जानकारी दी। महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, आयोजन समिति के संयोजक गणेश पाण्डेय, सौरभ कार्तिकेय, मनीष राय, संदीप तिवारी,अनामिका अंचल, संजीव द्विवेदी, राय,रूद्र मिश्रा,अखिलेश सिंह गुंजन,कौसर जहां सिद्दीकी,नीलू सिंह, शारदा प्रसाद, बृजेश महादेव, कमलेश गुप्ता, हिमांशु मिश्र,अरूणेश पाण्डेय,अमृता सिंह, किरन सिंह, संजय कुमार सिंह, देव नारायण गुप्ता, जाहिद हुसैन, जमिंद्र, राजेश द्विवेदी, रमेश कुमार, मेघनाथ, आशुतोष सिंह, मधु यादव, शालिनी गुप्ता, अनिल गुप्ता, शिव कुमार, पुष्पराज सिंह, श्रुतिसागर मिश्र, अनिल आदि ने पूरे सोनभद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस ऑडियो में सुनें हाजी मोहम्मद सलीस ने क्या दी थी एडी बेसिक को धमकी, ताकि न हो सके अमृत महोत्सव का कार्यक्रम

देखें क्या खड़ा हुआ था कानपुर में विवाद
बता दें कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कानपुर द्वारा महोत्सव को लेकर जारी किए गए पत्र में पूजन शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिसको लेकर ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के महामंत्री हाजी मोहम्मद सलीस ने एडीबेसिक को धमकी भरा फोन करके पूजन शब्द हटाने के लिए कहा था।

Monkeypox:बड़ी खबर, भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत की हुई पुष्टि, केरल के 22 वर्षीय युवक की मौत हुई थी मंकीपॉक्स से, लौटा था UAE से, बढ़ी भारत की चिंता, देखें WHO ने क्या जारी की चेतावनी

बातचीत का यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद एडीबेसिक ने इस पत्र को रद्द करते हुए दूसरा पत्र जारी किया था, जिसमें पूजन के साथ ही भारत माता और वंदेमातरम शब्द को भी हटा दिया गया था। इसको लेकर शिक्षकों में रोष था और तय किया गया कि एक को होने वाले महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पर एक अगस्त को सुबह हुए कार्यक्रम में मुस्लिम क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और वंदेमातरम गान के साथ ही भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजन भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस कार्यक्रम के साथ ही हिंदू-मुस्लिम करा कर शिक्षा के क्षेत्र में भी राजनीति की रोटी सेंकने वालों के मुंह पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जोरदार तमाचा जड़ दिया है।