Amrit Mahotsav:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजभवन में होगा भव्य आयोजन, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, देखें क्या लागू रहेगा डायवर्जन, इमरजेंसी वाहनों के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को राजभवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसको लेकर दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार डायवर्जन रहेगा। सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यकम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 6389304141, 6389304242, 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इस तरह लागू रहेगा डायवर्जन
बन्दरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब या एसएनओवर ब्रिज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
हजरतगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहे की तरफ नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात पार्क रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केन्द्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेण्डी की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा बल्कि बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब अथवा एसएनओवर ब्रिज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
रॉयल होटल चौराहा से सिसेण्डी, डीएसओ, एनेक्सी, प्रेरणा केन्द्र तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात हजरतगंज अथवा बलिग्टन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
नोट- दिनांक 15.08.2022 को डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा, पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत एकल मार्ग निलम्बित रहेगा।