UP: मान्यता प्रकरण में 119 खंड शिक्षाधिकारियों पर कार्यवाही होने के बाद शिक्षा निदेशक बेसिक के खिलाफ उतरे प्रदेश भर के BEO, लगाए अनगिनत आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र, पढ़ें वायरल लेटर के 11 प्वाइंट
लखनऊ/ कानपुर। खंड शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश शाखा कानपुर नगर के तत्वावधान में प्रदेश भर के खंड शिक्षाधिकारियों (BEO) ने शिक्षानिदेशक बेसिक के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है और उनकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से कर दी है। इसके लिए शिकायती पत्र लिखते हुए अपनी तमाम लम्बित मांगों को भी अवगत कराया है। फिलहाल बीईओ का ये शिकायती व मांग पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल पत्र के मुताबिक 25 अगस्त को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संघ की बैठक आहूत की गई थी, जिसमें प्रदेश भर के सौकड़ों बीईओ ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर सभी बीईओ ने आरोप लगाया था कि उन पर की जा रही विभागीय कार्यवाही बिना किसी सुनवाई के की जा रही हैं, जो कि सरासर गलत हैं। इसी के साथ बीईओ ने बैठक में शिक्षा निदेशक बेसिक के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि त्रुटिपूर्ण ऐप के आधार पर विद्यालयों के मान्यता प्रकरण पर 119 खंड शिक्षाधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी, जो कि सरासर गलत है। हम सभी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाए और वास्तविक अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री को सम्बोधित यह पत्र एसीएम कानपुर को सौंपा गया है।
यहां पढ़ें पूरा लेटर व देखें क्या-क्या लिखा गया है पत्र में





