Jharkhand News: पूर्व मध्य रेल का चौंकाने वाला कारनामा आया सामने, हनुमानजी को ही थमा दिया नोटिस, 10 दिन में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, वायरल हुआ आर्डर

October 13, 2022 by No Comments

Share News

धनबाद। झारखंड के धनबाद में पूर्व मध्य रेल ने हनुमान जी को सम्बोधित करते हुए एक नोटिस भेजा है और कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इसी के साथ हनुमान जी से कहा है कि मंदिर एक अतिक्रमण है। इसी के साथ नोटिस में अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है कि 10 दिनों में मंदिर हटा लें और खाली की गई जमीन रेलवे के अनुभाग अभियंता को सौंप दें। वर्ना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नोटिस शहर के बेकार बांध के पास स्थित मंदिर की दीवार पर चिपकाया गया है। यह मंदिर वर्षों पुराना है। इसमें सीधे हनुमान जी को सम्बोधित करते हुए लिखा गया है कि आपके द्वारा रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। जो कि कानूनन अपराध है।

10 दिनों में यह जगह खाली न किए जानें पर आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की आखिरी लाइन में हिदायत दी गई कि इसे अति आवश्यक समझें। फिलहाल रेलवे के इस नोटिस पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है और कहा है कि मंदिर नहीं हटेगा।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने मंदिर के पास स्थित बस्ती में रह रहे करीब पांच दर्जन लोगों को अतिक्रमण करने के विरुद्ध नोटिस भेजा है। इसी में हनुमान मंदिर को भी अतिक्रमण बताया गया है। अतिक्रमण हटाने का नोटिस पाने वाले लोगों का कहना है कि वे वर्ष 1921 से यहां रह रहे हैं। फल, मछली, सब्जी समेत अन्य छोटे छोटे कारोबार कर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। रेलवे की टीम ने मुहल्ले में सभी घरों को अवैध कब्जा बताकर खाली करने का नोटिस चिपका दिया है। सोमवार और मंगलवार को मंदिर के पास बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और रेलवे के नोटिस पर विरोध किया और मंदिर के साथ ही खुद भी न हटने की आवाज बुलंद की। (फोटो सोशल मीडिया)