UP News: हिंदू धर्म अपनाने वाले जितेंद्र त्यागी (वसीम रिज़वी ) ने जताई आशंका, कहा, “हो सकता है ये मेरी पहली और अंतिम दीपावली हो”, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर जितेंद्र त्यागी,जिनका पहले नाम वसीम रिजवी था, का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि हो सकता है ये दीपावली उनकी पहली और आखरी भी हो। उन्होंने सम्भावना जताई कि जबसे उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी बने हैं, तबसे उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
बता दें कि त्यागी ने इसी वर्ष हिंदू धर्म अपनाया था और वसीम रिजवी से जितेंद्र त्यागी हो गए हैं। हिंदू धर्म में आने के बाद यह उनकी पहली दीपावली है। बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, जिनका पूर्व नाम वसीम रिज़वी है, उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे फिल्म निर्माता भी हैं।
फिलहाल उन्होंने अपना यह वीडियो वायरल करते हुए लिखा है कि, “हिंदू बनने के बाद मेरी पहली दिवाली की आप सभी को बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकाश के इस महा पर्व पर प्रधानमंत्रीजी, मोहन भागवतजी और हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को विशेष धन्यवाद। मालूम हो कि जितेंद्र त्यागी हमेशा से ही विवादों से घिरे रहे हैं। वह हमेशा ही इस्लाम विरोधी बयान देते रहे हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे भी लखनऊ में दर्ज हैं।
जितेंद्र के भाई पहले ही उनसे रिश्ता तोड़ चुके हैं। जितेंद्र ने दो शादियां की हैं। दोनों पत्नियां अलग रहती हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा पढ़ाई कर रहा है। जब वह मुस्लिम थे तभी उन पर इस्लाम विरोधी होने का भी आरोप लगा था। इसी के साथ इस्लामी इमामों के द्वारा उन्हें इस्लाम से खारिज़ भी कर दिया गया था। इसी के साथ उन्होंने 6 दिसंबर 2021 को डासना मंदिर के मुख्य पुजारी, यति नरसिंहानंद गिरि महाराज की उपस्थिति में हिंदू धर्म अपना लिया और वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी बन गए। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो