ISRO: विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं व अन्य लोगों के लिए इसरो शुरू करने जा रहा है मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम, देखें पूरी जानकारी, जानें कैसे करना है रजिस्ट्रेशन, देखें महत्वपूर्ण जानकारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (The Indian Space Research Organisation-ISRO) विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है, जिसे बेसिक्स ऑफ जियोकंप्यूटेशन और जियोवेब सर्विसेज (Basics of Geocomputation and Geoweb Services) कहा जा रहा है। इस कोर्स का संचालन इसरो का रिसर्च सेंटर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (ISRO’s research centre Indian Institute of Remote Sensing-IIRS) कर रहा है।
बता दें कि जियोकंप्यूटेशन एक विकसित क्षेत्र है जो स्थानिक डेटा विश्लेषण के लिए न्यूरल नेटवर्क जैसी कम्प्यूटेशनल तकनीकों का उपयोग करता है। इसमें भौगोलिक सूचना प्रणाली, गतिशील मॉडलिंग, अंतरिक्ष-समय की गतिशीलता, न्यूरोकंप्यूटिंग आदि की तकनीकें शामिल हैं। इसरो की वेबसाइट के अनुसार, इसरो का अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र भूविज्ञान में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों में शामिल है और सामाजिक लाभ के लिए कई परियोजनाओं को निष्पादित करता है। “कुछ प्रमुख प्रमुख अनुसंधान क्षेत्र तटीय और समुद्री भूविज्ञान, भू-गतिकी, भू-खतरे, खनिज, हाइड्रोकार्बन और भू-पुरातात्विक अन्वेषण से संबंधित हैं।” इसके लिए आपको इसरो की वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिल जाएगी।
देखें पाठ्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
यह कोर्स 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
इस कोर्स को अंडर ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की न्यूनतम योग्यता वाले छात्रों के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया है। अर्थात ये विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
यह केंद्र या राज्य सरकार के स्तर पर काम करने वाले पेशेवरों, शोधकर्ताओं और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवरों के लिए भी खुला है।
इसमें जियोकंप्यूटेशन, ऑनलाइन जीआईएस, ओपन जियोडेटा रिपॉजिटरी, प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट जैसे पायथन और आर, जियो-वेब सर्विसेज और क्लाउड-आधारित जियोस्पेशियल डेटा प्रोसेसिंग शामिल होंगे।
ई-क्लास के दौरान पाठ्यक्रम अध्ययन सामग्री जैसे व्याख्यान स्लाइड, वीडियो रिकॉर्डेड व्याख्यान, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, प्रस्तुति सामग्री, सुझाए गए लिंक और रिकॉर्ड किए गए वीडियो सत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह कोर्स 31 अक्टूबर से लेकर 4 नवम्बर तक शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। (फोटो-सोशल मीडिया)
नीचे दिए गए लिंक पर जाकर करें पंजीकरण