UP News: एटा में 15 महीने की बच्ची के साथ 25 वर्षीय दरिंदे ने की हैवानियत, वायरल हुआ वीडियो, देखें क्या बोला पुलिस से

November 9, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रूप कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 25 वर्षीय दरिंदे ने 15 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और पुलिस से बोला कि वह नशे में था। पुलिस को दिए शिकायत में बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी आया और बच्ची को दुलार करने के बहाने गोदी में उठा कर ले गया और गेट के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है और बच्ची खून से लथपथ हालत में परिजनों को मिली थी। तो वहीं पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जब आरोपी अपने घटिया इरादे में कामयाब नहीं हुआ तो पीड़ित बच्ची को गली में रोता बिलखता छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला है कि वारदात के वक्त आरोपी नशे में था। यह वारदात मंगलवार दोपहर बाद मारहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी आया और बच्ची को दुलार करने के बहाने गोदी में उठा लिया और गेट के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी की इस हरकत से बच्ची दर्द से परेशान होकर चींखने चिल्लाने लगी। ऐसे में आरोपी उसे गेट से बाहर गली में छोड़कर फरार हो गया। इधर, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसके माता पिता मौके पर पहुंचे और बच्ची की हालत देखी तो उन्हें वारदात का एहसास हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी हुई दो घंटे में गिरफ्तार
सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की और दो घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। एटा के एडिशनल एसपी धनंजय कुशवाह ने मीडिया को जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद दो घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसने बताया कि वारदात के वक्त वह नशे में था और नशे की वजह से ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

मेडिकल में हुई वारदात की पुष्टि
पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि वारदात की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर तत्काल महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का मेडिकल कराने के बाद इलाज शुरू किया गया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल में वारदात की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया और वहीं से जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुट गई है।

यहां देखें वीडियो