T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर लाइव टीवी पर नाचने लगे पूर्व क्रिकेटर्स, वायरल हुआ वीडियो, शोएब ने कहा भारत का इंतजार है, देखें वीडियो

November 10, 2022 by No Comments

Share News

सिडनी। न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान ने ICC टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंच गया है और यह सफलता कप्तान बाबर और मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतकों की मदद से सम्भव हो सका है। बुधवार को सिडनी ग्राउंड में हुए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच में पाक ने न्यूजीलैंट को सात विकेट से हरा दिया।

बता दें कि न्यूजीलैंड के 152 रनो के जवाब में पाकिस्तान ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 153 रन बनाकर जीत हासिल की। कीवी टीम की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट हासिल किए थे।

बता दें कि लक्ष्य की पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शानदार शुरूआत की थी। मोहम्मज रिजवान और कप्तान बाबर ने धुंआधार बल्लेबाजी की और बिना विकेट खोए 65 रन बनाए। इसी के साथ बाबर ने 38 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन तेज गति से लक्ष्य का पीछा करने की वजह से 12.2 ओवर में बोल्ट की गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए।

तो वहीं दूसरे छोर पर रिजवान ने कुछ अच्छे शॉट दिखाए, जिससे उन्होंने भी 36 गेदों में अर्धशतक लगाए, जिससे पाकिस्तान फाइनल के करीब पहुंच गया, लेकिन रिजवान भी पांच चौके की मदद से 43 गेदों में 57 रन बनाकर बोल्ट के ही शिकार बन गए, जिससे पाकिस्तान 17 ओवर में 136 रनों पर अपना दूसरा विकेट को दिया। इसके बा मो. हारिस ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन करीब मात्र दो रन दूर हारिस (30) रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि शान मसूद ने विनिंग शॉट लगाकर पाक को फाइनल में पहुंचा दिया। अब देखते हैं फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला किससे होता है, क्योंकि अभी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमी फाइल मैच होना शेष है। वहीं पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर लाइव टीवी पर ही पूर्व क्रिकेटर्स डांस करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखें क्या कहा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने