Twitter पर ही ट्विटर की शिकायत करने वालों को लिए मालिक एलन मस्क ने लिखा, I Love…
ब्लू टिक को लेकर प्रतिमाह 8 डॉलर चार्ज लगाए जाने की घोषणा के बाद से ट्विटर पर ही विरोध झेल रहे ट्विटर मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने हंसती हुई इमोजी के साथ मजेदार बात लिखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम किया है। मस्क का ये ट्विट तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
मस्क ने ट्विटर (Twitter) पर ट्विट करते हुए लिखा है कि, “मुझे अच्छा लगता है जब लोग ट्विटर के बारे में शिकायत भी ट्विटर पर ही करते हैं।” इसी के साथ उन्होंने हंसती हुई दो इमोजी भी पोस्ट की है। मस्क के इस ट्विट को तेजी से लोग रिट्विट, लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जब से एलन मस्क के हाथ में ट्विटर की बागडोर आई है, तबसे मस्क या तो अपने अजीबो-गरीब ट्विट या फिर कार्यवाहियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
ट्विटर के मालिक बनते ही सबसे पहले उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल को निकाल कर बाहर कर दिया था, इसके बाद करीब 250 भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने ब्लू टिक वालों को हर महीने 1660 रुपए चार्ज लगा दिया। इस सम्बंध में गाइड लाइन जारी करते हुए मस्क ने कहा था कि जो 8 डॉलर प्रति महीने नहीं देगा, उसका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। इसी को लेकर ट्विटर पर मस्क के खिलाफ लोग ट्विट करते हुए आलोचना कर रहे हैं। इसी पर गुरुवार को मस्क ने ट्विट करते हुए लिखा ,”I love when people complain about Twitter … on Twitter.”