Video: चुनावी घमासान तेज, आम आदमी पार्टी ने नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर छापने की मांग की तेज, वायरल हुआ वीडियो, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा केजरीवाल की सोच सही नहीं, हरियाणा के मंत्री ने भी कसा तंज

October 26, 2022 by No Comments

Share News

राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी घमासान तेज हो गया है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर छापने की मांग तेज होती जा रही है। इस सम्बंध में बुधवार को भी आप पार्टी की नेता आतिशी का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से आग्रह कर रही हैं कि नोटों पर लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर छापें। वहीं दिल्ली भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल की सोच गलत है।

वीडियो में आतिशी कह रही हैं कि “मैं भारतीय जनता पार्टी के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि इस देश के 130 करोड़ जनता चाहती है कि भारत के नोटों पर गणेश और लक्ष्मी जी की फोटो छपे। इसी के साथ ये भी कहा कि अगर आप अरविंद केजरीवाल से नफरत करते हैं तो करें लेकिन इस देश की जनता से नफरत न करें। गणेश-लक्ष्मी जी के आशीर्वीद से तो नफरत न करें। अरविंद केजरीवाल के इस प्रस्ताव से नफरत तो न करें।”

बता दें कि आप पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक बयान में केंद्र सरकार से मांग की थी कि नोटों पर जिस प्रकार महात्मा गांधी की फोटो छपी है ठीक उसी प्रकार नोटों पर लक्ष्मी और गणेशजी की भी फोटो को छापा जाए। केजरीवाल का कहना था कि एक ओर जहां देश की करेंसी कमजोर हो रही है तो वहीं अर्थव्यवस्था भी डांवाडोल है। जब भी हम किसी संकट में फंसते हैं तो हम ईश्वर को याद करते हैं। बीते दिनों दीपावली में हम सभी ने श्रीलक्ष्णी और श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गंभीर से गंभीर स्थिति में भी हम ईश्वर पर भरोसा करते हैं।

वहीं बुधवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए ट्विट किया और लिखा है कि ‘आखिरकार लक्ष्मी के पुजारी केजरीवाल जी की बात होंठो पर आ ही गई। बहाना चाहे नोटों पर छापने का हो परन्तु हर काम करने से पहले लक्ष्मी रहेगी तो आंखों के सामने। इसे कहते हैं भक्ति। केजरीवाल तेरी माया अपरमपार’।

यहां देखें वीडियो