Aashram 3 Part 2: बाबा निराला से कैसे बदला लेगी पम्मी, कैसे ढहेगा पाप का साम्राज्य? सारे जवाबों के साथ आई आश्रम 3 पार्ट 2-Video

February 27, 2025 by No Comments

Share News

Aashram 3 Part 2: आश्रम (वेब सीरीज) को पसंद करने वाले दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है. पहले की दो वेब सीरीज देख चुके दर्शकों को इसे देखने के लिए उत्सुकता को महसूस कर अमेजन एमएक्स प्लेयर ने इसे रात 12 के बजाय 10 ही बजे रिलीज कर दिया. इस बार कहानी काफी आगे बढ़ गई है. सीजन 3 का पार्ट 2 में दर्शकों को बाबा निराला संकट से घिरा दिखाई देगा.

पहले जो लोग इस सीरीज को देख चुके हैं वो जानते हैं कि इसका स्टोरी क्या है. दरअसल आश्रम में दिखाया गया है कि बाबा निराला आश्रम की आड़ में अपनी काली दुनिया और अय्याशी के अड्डे को धड़ल्ले से संचालित कर रहा है. वह लगातार लड़कियों का इस्तेमाल कर रहा है. इसी बीच वह अपनी श्रद्धालु पम्मी नाम की लड़की को भी निशाना बनाता है और उसकी खीर में बेहोशी की दवा मिलाकर लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता है.

जब पम्मी को इसका पता चलता है तो वह बाबा निराला के खिलाफ खड़ी हो जाती है लेकिन उसे बाबा निराला जेल भिजवा देता है. बाबा निराला का सत्ता से लेकर प्रशासन तक पर मजबूत पकड़ भी दिखाई गई है लेकिन पम्मी तमाम मुसीबतों का सामना करती हुई बाबा निराला से बदला लेने के लिए आगे बढ़ती है. इस बार सीरीज में पम्मी की बाबा निराला के खिलाफ आगे की जंग दिखाई देगी.

आखिर वह जेल से कैसे बाहर आती है और कैसे बाबा से बदला लेती है? तो वहीं इस बार बाबा का सबसे बड़ा विश्वासपात्र ही उसके साथ विश्वासघात करता दिखाई देगा. हालांकि दर्शकों के तमाम सवालों के साथ सीजन 3 का पार्ट 2 सामने आ गया है. बता दें कि इसके 5 एपिसोड हैं और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आप ये फ्री में देख सकते हैं.

बता दें इस वेब सीरीज में अभिनेता बॉबी देओल बाबा निराला की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं पम्मी का किरदार निभाती अदिति पोहनकर बॉबी पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं. इस पार्ट में सबसे दमदार एक्टिंग उन्हीं की मानी जा रही है. इसके अलावा चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी ने भी शानदार अभिनय किया है. राजीव सिद्धार्थ और जहांगीर खान का अभिनय भी दर्शकों को भा रहा है. डायरेक्शन प्रकाश झा का है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

ये भी पढ़ें-जानें क्यों बदल जाता है आग का रंग, इसके अलग-अलग रंगों का क्या होता है मतलब?