आखिर इस बच्चे से क्यों खफा हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, क्यों कह दी ये बात? -Video

October 27, 2024 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 10 साल के बच्चे का वीडियो और उसकी गतिविधियां खासी चर्चा में बनी हुई हैं. इस बच्चे का नाम अभिनव अरोड़ा है और यह बच्चा व इसके माता-पिता इस बच्चे को बाल संत के रूप में बुलाते हैं और इसी तरह से वह चर्चा में आया है. अभिनव के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उसमें वह भजन करते हुए दिख रहे हैं तो वहीं वह ये भी कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण उनके साथ पढ़ते हैं.

हालांकि ये बच्चा तब तक किसी की नजर में अधिक नहीं आया था, जब तक वह अपने वीडियो व रील्स बनाकर वायरल कर रहा था, यह बच्चा उस वक्त चर्चा में अचानक आ गया जब उसे चित्रकूट के जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी कथा के मंच से उतार दिया. जब उसे मंच से महाराज ने उतरने के लिए कहा तब वह मंच पर भजन कर रहा था और डांस कर रहा था. तो वहीं एक साक्षात्कार के दौरान अभिनव अरोड़ा के बारे में पूछे जाने पर रामभद्राचार्य महाराज ने उसे मूर्ख भी कहा है। इस सम्बंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

26 अक्टूबर को सुल्तानपुर कार्यक्रम में पहुंचे रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा को लेकर मूर्ख कहा है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि वह कहता है कि भगवान कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे। उसको तो शिष्टता से बात तक करनी नहीं आती है। भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे। मैंने उसको वृंदावन में भी बहुत डांटा था।


मालूम हो कि अभिनव अरोड़ा को सोशल मीडिया यूजर भी ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अभिनव अरोड़ा के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा है कि अभिनव अरोड़ा के माता-पिता ने अपने बेटे की रील बनाने के लिए रामभद्राचार्य जी के मंच का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन महाराज जी ने उनकी चालाकी भांप ली और उन्हें मंच से उतार दिया। तो वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि उसके माता-पिता अमीर बनने के लिए उसकी इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं जो लोग बच्चे के पक्ष में वह महाराज को लेकर ही निशाना साध रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें-Diwali 2024: जानें मिलावटी खोए से बनी मिठाई खाने से क्या-क्या होती हैं बीमारियां? मिलाए जाते हैं ये केमिकल