अभिनेत्री हुमा कुरैशी के परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़…मामूली विवाद में चचेरे भाई की हत्या; पत्नी ने बताई पूरी घटना-Video
Huma Qureshi’s Cousin Murdered: देश की राजधानी दिल्ली से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. रक्षाबंधन से ठीक पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पार्किंग के विवाद को लेकर दिल्ली के निजामुद्दीन में हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसर गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, गुरुवार देर रात दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा के भोगल बाजार लेन में पार्किंग को लेकर अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी का विवाद होने पर आरोपियों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी. सोशल मीडिया पर घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है जिसमें पूरी घटना भी साफ दिखाई दे रही है. तो वहीं चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है. खबर सामने आ रही है कि इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों उज्जवल और गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी ने आसिफ कुरैशी के सीने पर किसी नुकीली चीज से वार किया था जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी सामने आई है कि देर रात रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर घायल कर दिया और मौके से भाग गए. इसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस सम्बंध में हुमा कुरैशी के मृतक भाई आसिफ कुरैशी की पत्नी साइनाज कुरैशी और रिश्तेदारों ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पत्नी ने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी पार्किंग को लेकर आसिफ से विवाद हो चुका था.
पूरी घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि आसिफ काम से लौट कर घर पहुंचे तो देखा कि घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी खड़ी थी. इस पर उन्होंने स्कूटी हटाने के लिए पड़ोसी को कहा. इस पर पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय गाली-गलोज करने लगा. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने किसी तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी. इतना कहते ही वह रो पड़ीं. सोशल मीडिया पर मृतक की पत्नी का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी घटना के बारे में बताते हु्ए दिख रही हैं. मीडिया को साइनाज ने ये भी बताया कि गौतम पर पहले से कई केस दर्ज हैं और वह आसिफ से जलता था क्योंकि आसिफ सभी से अच्छी तरह से बात करते थे और सभी उनका सम्मान करते थे. इसी बात से वह चिढ़ता था क्योंकि मोहल्ले में गौतम को कोई पूछता नहीं था.
Delhi : Actor Huma Qureshi’s cousin, Asif Qureshi, was stabbed to death following an altercation over parking in southeast Delhi’s Bhogal. Two accused Ujjwal and Gautam have been apprehended in connection with the incident. One of the accused had attacked Asif Qureshi with a… pic.twitter.com/iLvoV0XY1V
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) August 8, 2025
ये भी पढ़ें-अमेरिकी टैरिफ वॉर के बीच…रूसी राष्ट्रपति आएंगे भारत दौरे पर, अजीत डोवाल पहुंचे मॉस्को