सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ढोल-नगाड़ों के बीच नाचे किन्नर…Video
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के द्वारा मनाया गया. इस बीच किसी ने केक काटते हुए तो किसी ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किए. किन्नर समाज भी उनके आवास के बाहर पहुंचा और ढोल-नगाड़ों के बीच डांस कर जश्न मनाया.
तो वहीं बुधवार यानी आज सपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए. कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी की ओर से केक काटकर अखिलेश की दीर्घायु की कामना की गई तो दूसरी ओर पीडीए पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी की गई.
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि पौध रोपड़ अभियान एक सप्ताह तक चलेगा.
वह आगे बोले कि विकास के नाम पर जंगलों को खत्म किया जा रहा है. इसका सीधा असर पर्यावरण पर देखने को मिल रहा है. प्रदूषण को खत्म करने के लिए पौधरोपण जरूरी है. इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर ही इस अभियान की शुरुआत की गई है.
तो वहीं ज्ञानपुर में जिला अस्पताल के रक्त केंद्र पर 13 सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. साथ ही अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना भी की. तो वहीं सुबह से ही सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लगातार लोग बधाई दे रहे हैं.
अखिलेश जी के जन्मदिन पर किन्नर समाज ढोल नगाड़ों के साथ अखिलेश जी के आवास के बाहर जश्न मना रहा है ।
आज का दिन यूपी की जनता के लिए बहुत ख़ास है । pic.twitter.com/zdFYXcSjrd
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) July 1, 2026