अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे इस पोस्टर की आखिर क्यों हो रही है चर्चा? क्या लिखा गया संस्कृत में…

October 23, 2024 by No Comments

Share News

Akhilesh Yadav: बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जन्मदिन है. इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है और बधाई देने का तांता लगा हुआ है. इसी दौरान सोशल मीडिया पर अखिलेश का एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर चर्चा जोरों पर है. मालूम हो कि उनके समर्थकों द्वारा प्रदेश भर में जन्मदिन की बधाईयों की होर्डिंग लगाए गई हैं. इसी में एक होर्डिंग ऐसी लगाई गई है जो कि चर्चा का विषय बन गई है.

दरअसल, सपा नेता जयराम पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और सपा कार्यालय के बाहर विशेष होर्डिंग लगाई, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की. दरअसल इस हौर्डिंग में अखिलेश यादव को प्रभावशाली नेता के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने सिर पर समाजवादी पार्टी की पारंपरिक लाल टोपी तो है ही साथ ही होर्डिंग पर लिखा है, ” 24 में बरसा जनता का आशीष, दिवारों पर लिखा है, कौन होगा…सत्ताईस का सत्ताधीश”

इसी के साथ ही होर्डिंग के अंत में संस्कृत भाषा में जन्मदिन की बधाई दी गई है और लिखा गया है “त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम्।। इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे। जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।।” जिसका हिंदी में अर्थ है, “आप सौ वर्ष जीवित रहो। आपका जीवन सार्थक हो। हम हमेशा अपनी खुशी जाहिर करते हैं। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।’

लोकसभा चुनाव में सपा ने किया था कमाल

मालूम हो कि इसी साल 2024 में अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 लोकसभा सीटों में से 37 अपने नाम कर ली थी और भाजपा की उन तमाम सीटों पर भी कब्जा कर लिया जहां पहले भाजपा कायम थी. इस जीत के बाद यूपी में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. तो वहीं लोकसभा में शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास दोगुना हुआ है और अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सबकी नजर टिकी हुई है. तो वहीं सपा नेताओं का दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का ही सिक्का चलेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी व अखिलेश यादव यूपी के एक बार फिर से सीएम बनेंगे.

ये भी पढ़ें-भरी मीटिंग में ऐसा क्या बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन कि ठहाका लगा के हंस पड़े PM मोदी… Video