AKTU News: बीफार्मा का परीक्षा कार्यक्रम जारी…
April 21, 2025
No Comments
AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2024-25 की विषम सेमेस्टर के बीफार्मा के प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर की परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, लिखित परीक्षाएं छह से नौ मई तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। वहीं, प्रयोगात्मक और प्रोजेक्ट परीक्षाएं 10 से 13 मई के बीच ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया की ओर से संबद्ध संस्थानों के निदेशकों एवं प्राचार्य को पत्र जारी कर परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित त्रुटि एवं संशोधन को 23 अप्रैल तक ईमेल के माध्यम से देने को कहा है।