AKTU News: बीफार्मा का परीक्षा परिणाम घोषित, सम समेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म जमा करने व शुल्क जमा करने की बढ़ी तिथि

July 19, 2023 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के सत्र 2022-23 विषम सेमेस्टर परीक्षा के बीफार्मा के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई गई

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के सम सेमेस्टर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क 22 जुलाई तक जमा किया जा सकता है।