Aligarh News: युवक ने रो-रो कर इंस्पेक्टर पर लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप, कहा कर लेंगे आत्महत्या, वायरल हुआ वीडियो

November 9, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है और रो-रो कर अपनी आप बीती बता रहा है। युवक ने आरोप लगाया है कि अलीगढ़ थाना चंडौस प्रभारी प्रमोद मलिक ने उसे छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसा दिया है। चूंकि वह निर्दोष है, इसलिए जंगल में आत्महत्या कर लेगा और अपना शव भी पुलिस के हाथ नहीं लगने देगा। वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है वहीं इंस्पेक्टर ने सभी आरोप झूठे बताए हैं।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक चंडौस कोतवाल प्रमोद मलिक का कहना है कि युवक व उसके भाई के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। युवक द्वारा लगाए गये सभी आरोप झूठे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के चंडौस कोतवाली के गांव टीकरी निवासी एक महिला ने गांव के ही दो सगे भाइयो पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 27 अक्टूबर को चंडौस कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी युवक द्वारा महिला के परिवार के एक युवक के हाथ मे अवैध हथियार रखे हुए अलीगढ पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट भी किया गया था।

यहां देखें वीडियो

मीडिया सूत्रों के मुताबिक उसके कुछ दिन बाद ही युवक के परिवार की महिला द्वारा ट्वीट करने वाले राजकुमार व उसके भाई पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसके बाद ही छेडछाड का आरोपी युवक परेशान था। इसी को लेकर बुधवार को छेडछाड के आरोपी युवक ने चंडौस कोतवाल प्रमोद मलिक पर झूठे केस मे फंसाने का आरोप लगाते हुए सीओ द्वारा मदद न करने पर जेल जाने के डर से जंगल मे आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया है।