Amrit Mahotsav: चंडीगढ़ में तिरंगा बनाकर मानव श्रृंखला ने जीता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, राजस्थान भी रिकॉर्ड की राह पर, लद्दाख में सैकड़ों बच्चों ने गाया राष्ट्रगान, आदिवासी महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें अद्भुत वीडियो
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश भर में तिरंगा यात्रा और देश भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जहां एक ओर राजस्थान में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए एक करोड़ छात्रों ने देशभक्ति के लिए गीत गाए, तो वहीं चंडीगढ़ चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक UAE के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए चंडीगढ़ में नया रिकॉर्ड तब बना जब, उपलब्धि हासिल करने के लिए 5885 लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी। इस मौके पर पूरा वातावरण देशभक्ति से भरा हुआ नजर आ रहा था। वहीं सोशल मीडिया पर #AmritMahotsav जमकर वायरल हो रहा है।
लद्दाख में भी एक सौ बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी के साथ ही शहीदों को सलाम किया।
वहीं आदिवासी महिलाओं ने भी भारत माता के जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली है। इस सम्बंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आदिवासी महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय बोलते हुए चल रही हैं।