Ayodhya: संत की घोषणा, “बिहार के शिक्षामंत्री की जीभ काटने वाले को दूंगा 10 करोड़”, वायरल हुआ वीडियो, रामचरितमानस को बताया था नफरत फैलाने वाला, देखें कुमार विश्वास ने क्या कहा

January 13, 2023 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अयोध्या के संत परमहंस आचार्य कहते दिख रहे हैं कि अगर बिहार के शिक्षामंत्री पर कार्यवाही नहीं होती, तो जो भी उनकी जीभ काटेगा, उसे 10 करोड़ दूंगा। वहीं कुमार विश्वास ने भी नीतिश सरकार को शिक्षामंत्री को पद से हटाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर शिक्षामंत्री को रामचरितमानस में क्या लिखा है, की जानकारी नहीं है तो मेरी रामकथा में आएं, उनको पूरी जानकारी देंगे। इस सम्बंध में कुमार विश्वास का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल हाल ही में बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि यह ग्रंथ नफरत फैलाने वाला है। इसी के साथ उन्होंने मनुस्मृति सहित कई और धर्म ग्रंथों पर को भी गलत ठहराया था। इसी के बाद से सनातन धर्म को मानने वालों से लेकर रामनगरी के संतों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया है। तपस्वी छावनी के महंत जगदगुरु संत परमहंस आचार्य ने मंत्री की जीभ काट कर लाने वाले को दस करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि परमहंस आचार्य कह रहे हैं कि, पूरा देश मंत्री के बयान से आहत है। उन्होंने मंत्री से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस एक ऐसी पुस्तक है जो लोगों को जोड़ती है और मानवता की स्थापना करती है। रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो साधु चुप नहीं रहेंगे।

अयोध्या कोतवाली में FIR दर्ज
दूसरी ओर अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक व संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास के नेतृत्व में अयोध्या कोतवाली पहुंच कर मंत्री के विरुद्ध तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। महंत परशुरामदास ने बताया कि रामचरितमानस पर संदेह करना हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम पर संदेह करना है और हम इसे कतई नहीं बर्दाश्त कर सकते। उन्होंने कहा, चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने का अधिकार नहीं है। इसी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया गया है कि वह तत्काल प्रभाव से अपने मंत्रिमंडल से चंद्रशेखर को निष्कासित करें और उन पर गैर जिम्मेदाराना एवं अनर्गल बयान के लिए कार्रवाई करें।

यहां देखें संत परमहंस आचार्य का वीडियो

देखें क्या कहा कुमार विश्वास ने

यहां देखें शिक्षामंत्री का वीडियो, देखें क्या कहा था