Video: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान “हम मंदिर नहीं, कैंसर अस्पताल बनवाएंगे”, वायरल हुआ वीडियो, क्रिसमस पर बड़ी संख्या में कराई घर वापसी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल जिसमें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों से बुंदेलखंड में कैंसर अस्पताल बनाने का वादा कर रहे हैं। एक कथा के दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया कि वह बुंदेलखंड में 200 करोड़ से कैंसर अस्पताल बनवाएंगे।
वह वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि बाला जी की कृपा से बागेश्वर धाम में तो लोगों का इलाज हो ही रहा है। दुआ के साथ ही दवा की भी आवश्यकता है, आयुर्वेदिक औषधालय तो खुला है लेकिन आज के समय में सबसे ज्यादा कैंसर लोगों को हो रहा है। बुंदेलखंड के 15 जिलों में एक भी अस्पताल नहीं है। हमारे पास इतनी सामर्थ्यता तो नहीं है, लेकिन आप साथ दो तो बुंदेलखंड में कैंसर अस्पताल बनेगा। हम कोई मंदिर बनवाने की बात नहीं कर रहे हैं। हम इस बड़े संकल्प को 7-8 साल में पूरा करेंगे। बागेश्वर धाम परिवार इसे पूरा करेगा। हमे भरोसा है हनुमान जी का। यह वीडियो 22 दिसम्बर का है।
तो वहीं क्रिसमस के दिन उन्होंने 165 परिवारों के 328 लोगों की घर वापसी कराई। मध्य प्रदेश दमोह में चल रही उनकी कथा में 328 लोगों ने फिर से सनातन धर्म अपनाया। इसी के साथ उन्होंने घर वापसी करने वालों से कहा कि वे फिर से किसी के प्रलोभन में न आएं। इस मौके पर उन्होंने अनुष्ठान कर शुद्धीकरण कराया। इसी के साथ बुलंदशहर से भी खबर सामने आई है कि 20 परिवार के करीब 60 से 70 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। ये सभी खुर्जा निवासी हैं।
यहां देखें वीडियो