UP News: सपा नेताओं की गुंडागर्दी का Video वायरल…व्यापारी को लात-घूसों से जमकर पीटा
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक शख्स को पीटते दिख रहे हैं तो वहीं एक अन्य शख्स उसे बचाने की कोशिश भी कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडागर्दी का है.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बरेली के सिविल लाइंस स्थित सपा कार्यालय के बाहर गाड़ी हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. सपा के जिला उपाध्यक्ष समर्थ्य मिश्रा के साथ ही उनके भाई छात्र सभा अध्यक्ष अविनाश मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव ने एक व्यापारी की बेरहमी से लात-घूंसों से पीट दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारपीट की इस घटना के वक्त जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप भी मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की, हालांकि एक शख्स पीड़ित व्यापारी को बचाता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है।
मारपीट की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक, सामर्थ्य मिश्रा पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर बरेली पुलिस की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई है और कहा गया है कि प्रकरण के संबंध में प्राप्त विडियो के आधार पर थाना कोतवाली, बरेली पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है। तो वहीं इस घटना के बाद वायरल वीडियो को लेकर आरोपी सपा नेताओं की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. तो वहीं पीड़ित व्यापारी की ओर से भी कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
#बरेली में समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। सिविल लाइंस स्थित सपा कार्यालय के बाहर गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में सपा के जिला उपाध्यक्ष समर्थ्य मिश्रा, उनके भाई छात्र सभा अध्यक्ष अविनाश मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव ने एक व्यापारी की बेरहमी से… pic.twitter.com/AmaRPnqdjR
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 26, 2025
ये भी पढ़ें-CRPF जवान को कथित कांवड़ियों ने लात-घूसों से पीटा… सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की ये मांग-Video