New Parliament:विपक्षियों को तगड़ा झटका, नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Share News

New Parliament: नए संसद भवन (New Parliament) का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विपक्षियों ने एक याचिका दाखिल की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट में खारिज कर दिया है. इस याचिका की सुनवाई शुक्रवार यानी आज होनी थी.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को करने वाले हैं. इसी के खिलाफ पूरा विपक्ष एक जुट हो गया है और संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग कर रहे हैं. इसी के साथ विपक्ष ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर प्रधानमंत्री संसद भवन का उद्घाटन करेंगे तो वे लोग इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और इसका बहिष्कार कर देंगे. जब विपक्ष किसी भी तरह से अपनी बात मनवाने में कामयाब नहीं हुआ तो वह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया.

इसी को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी और मांग की गई थी कि संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री से नहीं बल्कि राष्ट्रपति से कराया जाए. इसी के साथ याचिका में ये भी कहा गया कि, राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक हैं. इसी के साथ ये भी कहा गया है कि लोक सभा सचिवालय ने उनसे उद्घाटन न करवाने का फैसला लिया है जो कि गलत है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को ही खारिज कर दिया और कहा कि इसमें हम दखल नहीं देंगे. (फोटो-सोशल मीडिया)