Bihar Assembly Elections Result-2025: बिहार में भाजपा बांटी रही मखाने की खीर…मनोज तिवारी ने गाया गाना; चुनावी नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात-Video

November 14, 2025 by No Comments

Share News

Bihar Assembly Elections Result-2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की बहुमत के साथ सरकार बनती दिखाई दे रही है. इस बार बिहार में बंपर वोटिंग हुई थी और अब चुनाव परिणाम भी सामने आ गए हैं तो बिहार में भाजपा मखाने की खीर बांट रही है. इसी बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ये सुशासन की जीत है. बता दें कि चुनाव आयोग ने अब तक 81 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से NDA ने 68 और महागठबंधन ने 9 सीटें जीती हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, “सुशासन की जीत हुई है.विकास की जीत हुई है.जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है. सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है. उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया. मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं.”

तो एक और पोस्ट पीएम मोदी की ओर से शेयर किया गया है जिसमें लिखा है, “आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले.”

मालूम हो कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना आवश्यक है. तो वहीं अभी तक सामने आए नतीजों में NDA 204 सीटों पर आगे है तो दूसरी ओर महागठबंधन 33 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है. दूसरी ओर देश भर में भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है. इसी बीच बिहार भाजपा मुख्यालय का वीडियो सामने आया है. जहां मखाने की खीर बांटी जा रही है.

हां हम बिहारी हैं जी…

तो वहीं दिल्ली में भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं के जश्न के बीच एक गीत गाया और जमकर तालियां बटोरी.

बिहार भाजपा कार्यालय में एकजुट हुए नेता-कार्यकर्ता

महिला कार्यकर्ताओं ने किया डांस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को बढ़त मिलने पर JDU कार्यालय के बाहर JDU महिला कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए दिखीं और डांस किया.

चिराग पासवान का बयान आया सामने

पटना से केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बयान भी सामने आ गया है. उन्होंने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर जनता को बधाई दी.

परिवार के साथ चिराग पासवान ने मनाया जश्न

ये भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections-2025: भैंस पर बैठकर पहुंचा वोट डालने…महिलाएं पीछे चलीं लोकगीत गाते हुए-VIDEO