मारेंगे तमाचा खींच के…. पुलिसकर्मियों ने व्लॉगर को जमकर पीटा और दी धमकी- Video वायरल
Bihar Police: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस एक बाइक सवार शख्स को रोककर गाली दे रही है और उसे मार ही है. यह वीडियो बिहार में गंगा नदी पर नवनिर्मित पटना-राघोपुर सिक्स लेन पुल से सामने आया है. बाइक सवार एक व्लॉगर है जिसके साथ ट्रैफिक पुलिस की मारपीट का मामला बताया जा रहा है.
घटना रविवार को अचानक सुर्खियों में उस वक्त आई जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. फिलहाल इस वीडियी की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है. बताया जा रहा है कि घटना तब हुई जब व्लॉगर गंगा पुल पर कैमरे से व्लॉग रिकॉर्ड करते हुए बाइक चला रहा था. ब्लागर ने एक वीडियो और भी शेयर किया है जिसमें कोई धमकी दे रहा है और कह रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल किए वीडियो को डिलीट कर दो नहीं तो जेल में डाल दिया जाएगा. ब्लागर ने भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिसकर्मी भड़क गए और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
This is the level of almost all Bihar Police officers!
I hope action is taken against this ill-mannered police officer seen in the video.@bihar_police urgently needs separate training in civic sense & behavioural science.
The video is from the Kacchi Dargah 6-lane bridge,… pic.twitter.com/VJ8k7PqfyM
— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) November 16, 2025
तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कॉमेंट सामने आ रहे है और लोग पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. तो वहीं इस वीडियो के माध्यम से एक बार फिर से पुलिस द्वारा की जाने वाली बदसलूकी सामने आई है. लोगों का कहना है कि अगर ब्लागर की कोई गलती थी तो उसे कानून के हिसाब से सजा देते. गाली-गलौज करना और पीटना ये कहां का इंसाफ है.
Bihar Police is threatening to arrest and jail my friend after he complained on X about their abuse and assault by police officer.
Take note, CM @NitishKumar ji, @samrat4bjp ji, @drsanjaymayukh bhaiya
Repost it for better reach so that the victim could get help and action could… https://t.co/7XxhNsj7ET pic.twitter.com/lj6iGNz75U
— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) November 16, 2025