सरकारी स्कूल में बच्चे धो रहे थे बर्तन और शिक्षक कर रहे थे मछली पार्टी..Video वायरल होते ही मचा हड़कंप
Bihar Sheikhpura Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि दो लोग बहस कर रहे हैं. यह वीडियो बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आया है जो कि यहां की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. यह वीडियो एक सरकारी हाई स्कूल का बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों पर छात्रों से पढ़ाई के बजाय कथित रूप से मछली पकाने और बर्तन धुलवाने का आरोप लगाया गया है. इस वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है तो वहीं पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है. परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों को पढ़ाने के बजाए खाना बनवाया जा रहा है आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाए.
यह मामला Ghatkusumbha प्रखंड के पानापुरा गांव में मौजूद एक हाई स्कूल से सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. तो वहीं प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर ने स्कूल का दौरा किया और पूरे मामले की जांच की. तो वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ की और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जानकारी हासिल की. तो वहीं जांच के दौरान भी स्थिति तनावपूर्ण तब हो गई जब वीडियो में दिख रहे एक शिक्षक पंकज कुमार और प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई.
खबर है कि शिक्षक ने आरोपों को गलत बताया और फिर बहस शुरू कर दी. इसी के बाद विवाद की स्थिति बन गई. फिलहाल परिजन आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्र स्कूल के किचन में मछली पका रहे हैं और शिक्षक भोजन का आनंद ले रहे हैं. इस दौरान कक्षाएं पूरी तरह से प्रभावित रही और छात्र पठन-पाठन का कार्य नहीं कर सके. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
बिहार के शेखपुरा जिले के सरकारी स्कूल में हो रहा था मछली पार्टी, बच्चे धो रहे थे बर्तन तभी पहुंच गए प्रखंड प्रमुख और हो गया बवाल pic.twitter.com/AJLuDMPvVJ
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) January 8, 2026
ये भी पढ़ें-कड़ाके की ठंड में एक युवक का साहसिक कार्य…डूबती महिला को बचाने के लिए कूदा नदी में-Video