Bihar: बिहार में 55 DSP का ट्रांसफर… बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के बीच कई बड़े चेहरों पर गिरी गाज; देखें पूरी लिस्ट

July 25, 2025 by No Comments

Share News

Bihar Transfer Posting: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जहां एक ओर सियासी घमासान जारी है तो वहीं फेल होती कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के मकसद से गृह विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए एक साथ 55 डीएसपी (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है.

गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जैसे ही जारी की गई, कई जिलों के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस फेरबदल में राज्य के अधिकांश प्रमंडल के डीएसपी प्रभावित हुए हैं. तो वहीं कई जिलों में नए चेहरे भेजे गए हैं तो वहीं कुछ अनुभवी अधिकारियों को अपराध प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है.

सूत्रों की मानें तो ये बड़ा कदम आने वाले विधानसभा चुनावों और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया है.फिलहाल गृह विभाग की ओर से जारी बयान में इसे एक रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है लेकिन इसकी टाइमिंग और पैमाना इसे अगल ही नजरिए से देखने के लिए मजबूर कर रहा है. बता दें कि संबंधित अधिकारियों को जल्द-से-जल्द नए स्थान पर पहुंचने के निर्देश भी दिए गए हैं. इस बड़े तबादले से यह बात साफ हो गई है कि प्रशासनिक कसावट और जवाबदेही को लेकर सरकार सख्त रुख अपनाने में भी कोताही नहीं बरतेगी.

उपेंद्र कुमार बनाए गए एएसपी बिहार विशेष सैन्य पुलिस पटना
मनोज कुमार बनाए गए एएसपी गया
अनवर जावेद अंसारी बनाए गए एएसपी एसडीआरएफ
आलोक कुमार सिंह बनाए गए एएसीपी सीआईडी
तनवीर अहमद बनाए गए एएसपी एटीएस
उमेश्वर चौधरी बनाए गए एएसपी रेल जमालपुर
दिनेश कुमार पांडे बनाए गए डीएसपी एसटीएफ
सुनील कुमार बनाए गए डीएसपी मुख्यालय मोतिहारी
संजय कुमार झा बनाए गए एएसपी सिवान
भास्कर रंजन बनाए गए डीएसपी रेल पटना
विप्लव कुमार बनाए गए डीएसपी निगरानी
निशु मलिक बनाए गए मुख्यालय डीएसपी नवादा
सुधीर कुमार बनाए गए डीसीपी ट्रैफिक गया
नीलाभ कृष्णा बनाए गए डीएसपी मद्य निषेध
पूनम कुमारी बनाई गई डीएसपी ईओयू
इमरान परवेज बनाए गए डीएसपी मध्य निषेध
ज्योति कुमारी बनाई गई डीएसपी बिहार विशेष सैन्य पुलिस जमुई
राकेश कुमार रंजन बनाए गए डीएसपी साइबर क्राइम मुंगेर
आदित्य कुमार बनाए गए डीएसपी बांका

ये भी पढ़ें-शर्मनाक…चालक आरिफ ने 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में किया दुष्कर्म, बिटिया ने रो-रो कर मां को बताई पूरी घटना-Video