महिला ने देर रात मंगाया रैट किल… Blinkit डिलीवरी बॉय ने दरवाजे पर पहुंच कर भी नहीं दिया; जमकर हो रही तारीफ-Video
Blinkit Delivery Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिल्किंट डिलीवरी बॉय अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए दिखाई दे रहा है. यह वीडियो तमिलनाडु का है. दरअसल Blinkit के एक डिलीवरी राइडर को रात के समय एक आर्डर मिला जिसमें तीन पैकेट चूहे मारने के ज़हर की डिलीवरी करनी थी.
ये आर्डर एक महिला द्वारा किया गया. इस पर राइडर को कुछ संदेह हुआ. वह बिना किसी शक के दिए गए पते पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा खुलते ही उसे कुछ असामान्य महसूस हुआ. डिलीवरी बॉय ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि दरवाजा खोलने वाली महिला बेहद परेशान थी. साथ ही वह लगातार रो रही थी. इस पर उसे कुछ संदेह हुआ और उसे लगा कि मामला सामान्य नहीं है.
हालांकि, महिला ने किसी भी तरह की गलत मंशा से इनकार किया, लेकिन राइडर का दिल यह मानने को तैयार नहीं था और फिर उसने महिला को चूहे मारने का जहर देने से इंकार कर दिया. इस पर सोशल मीडिया पर डिलीवरी बॉय की लगातार प्रशंसा हो रही है और उसकी इस समझदारी पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस तरह से लोगों का कहना है कि इंसानियत ने एल्गोरिदम से बड़ा फैसला लिया जो कि एक कम्प्यूटर नहीं कर सकता. इस तरह से कह सकते हैं कि अभी भी इंसानियत जिंदा है.
In Tamil Nadu, a Blinkit delivery partner refused to deliver rat poison at midnight after sensing something was wrong. The woman who ordered it was crying and visibly distressed. His alertness and humanity saved a life. God bless delivery guy. pic.twitter.com/bVV7q7J2VS
— Sapna Madan (@sapnamadan) January 8, 2026
ये भी पढ़ें-Viral Video: थाईलैंड में लड़कियों ने की भारतीय शख्स की लात-घूसों से पिटाई…ये वजह आई सामने