Bollywood News: फिल्म के प्रमोशन पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने पार की सारी हदें, सबके सामने अभिनेत्री के पैर पर की “DANGEROUS” Kiss $ Lick, वीडियो वायरल

December 10, 2022 by No Comments

Share News

सुर्खियां बटोरने के लिए फिल्म DANGEROUS के प्रमोशन पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने सारी हदें पार करते हुए सभी के सामने अभिनेत्री के पैर को पहले चाटा ( Lick) और फिर किस किया। उनकी इस हरकत की जमकर आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही है। लोग कह रहे हैं कि उनसे ये उम्मीद नहीं थी, वह अपना स्तर गिराते जा रहे हैं।

बता दें कि ‘डेंजरस’ एक लेसबियन क्राइम स्टोरी है, जो 9 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली मुख्य भूमिका में हैं। मालूम हो कि कभी बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार रहे राम गोपाल वर्मा इन दिनों साउथ सिनेमा तक सिमट कर रह गए हैं। कहा जाता है कि राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिसकी वजह से वह विवादों में भी घिर जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जो इस ओर इशारा कर रही हैं। बड़ी आश्चर्य की बात है कि विवादित वीडियो और फोटो खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किए हैं।

मालूम हो कि राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म ‘डेंजरस’ जल्द ही आने वाली है, जिसका प्रमोशन वह इस तरह कर रहे हैं कि हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ‘डेंजरस’ को प्रमोट करने के लिए अलग ही तरीके अपना रहे हैं। वह ‘डेंडरस’ फिल्म की अभिनेत्री को फुट मसाज देते नजर आ रहे हैं, लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि ये गलत कैसे हुआ। तो बता दें कि वह नीचे बैठे हुए हैं और अभिनेत्री सोफे पर बैठे हैं। इस दौरान वह अभिनेत्री के पैरों पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आशू रेड्डी में डेंजरस मार्क कहां है फुल वीडियो 30 मिनट में 9:30 पर।’ फोटो में राम गोपाल वर्मा अभिनेत्री का पैर अपने हाथ में पकड़कर नीचे बैठे हुए हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। (photo credit social media)

यहां देखें वीडियो